29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai और Kia की कारों में आग लगने का खतरा, मालिकों को दी गई घर से बाहर पार्क करने की सलाह, चपेट में करीब 4 लाख वाहन

इस रिकॉल का हिस्सा 357,830 वाहन हैं, और कंपनी ने इन वाहन मालिकों से अपने वाहनों को तब तक बाहर पार्क करने के लिए कहा है, जब तक कि इस समस्या का समाधान नहीं निकाल लिया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Bhavana Chaudhary

•

Updated: 9 Feb 2022, 10:04 AM IST

kia_sportage-amp.jpg

Kia Sportage


दक्षिण कोरियाई कार निर्माता हुंडई और किआ ने अपने वाहनों का भारी संख्या में रिकॉल जारी किया है, जिसके पीछे वजह कार में आग लगने का खतरा बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एंटीलॉक में एक शॉर्ट सर्किट होने के चलते यह रिकॉल जारी किया है, जिससे ब्रेक सिस्टम में आग लगने का खतरा है, बताते चलें, कि इस रिकॉल का हिस्सा 357,830 वाहन हैं, और कंपनी ने इन वाहन मालिकों से अपने वाहनों को तब तक बाहर पार्क करने के लिए कहा है, जब तक कि इस समस्या का समाधान नहीं निकाल लिया जाता है।


यह समस्या एक दोषपूर्ण ABS मल्टीफ़्यूज़ और संभावित रूप से एक दोषपूर्ण ABS मॉड्यूल से पैदा होती है, और इस समस्या के समाधान में मल्टीफ़्यूज़ या मॉड्यूल को बदला जाएगा। जैसा कि आप जानते हैं, कि रिकॉल में होने वाले सभी कामों में मालिक से किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाता है, ठीक इसी प्रकार इस रिकॉल में भी Hyundai या Kia डीलर द्वारा निःशुल्क कार्य किया जाएगा।


मालिकों को जल्द किया जाएगा सूचित


प्रभावित वाहनों के मालिक 5 अप्रैल या उसके आसपास मेल द्वारा जानकारी मिलने की उम्मीद हैं, वहीं जिन मालिकों के पास इस बीच प्रश्न हैं, वे हुंडई के कस्टमर केयर सेंटर 1-855-371-9460 पर संपर्क कर सकते हैं, और रिकॉल नंबर 218 का संदर्भ ले सकते हैं। बता दें, किआ के वाहनों के मालिक 1-800-333-4542 इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं, और इस रिकॉल के लिए किआ का नंबर SC227 है।



ये भी पढ़ें : कम कीमत और बेहतर माइलेज़ के चलते देश में खूब बिक रही हैं ये तीन सेडान कारें, Hyundai हुई टापॅ 3 की लिस्ट से बाहर



इन वाहनों के लिए जारी हुआ रिकॉल

हुंडई और किआ ने 2016-2018 सांता फ़े, 2017-2018 सांता फ़े स्पोर्ट, 2019 सांता फ़े एक्सएल, 2014-2015 टक्सन, 2016-2018 के900 और 2014-2016 स्पोर्टेज मॉडल के लिए यह रिकॉल जारी किया है। वहीं भारतीय बाजार की बात करें तो किआ 15 फरवरी को भारत में अपनी एमपीवी कैरेंस को लॉन्च करने जा रही है, बेहद ही आकर्षक और क्लीन स्टाइल से लैस इस कार की बुकिंग शुरू हो चुकी हैं।

ये भी पढ़ें : Toyota Fortuner का नया दमदार Commander अवतार उड़ा देगा होश, केवल 1,000 यूनिट्स की होगी बिक्री