
Best Selling Car
बीते कुछ सालों में इंडियन मार्केट में भले ही स्पोर्ट यूटिलिटी वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ी है, लेकिन सेडान कारों के प्रति लोगों का क्रेज कम नहीं हुआ है। ख़ास कर कॉम्पैक्ट सेग्मेंट ने सेडान कारों की बिक्री को बेहतर बनाने में काफी मदद की है। पैसेंजर कारों की टॉप 3 की लिस्ट में अब मारुति सुजुकी और हुंडई की कारों की मौजूदगी देखने को मिलती थी, लेकिन बीते जनवरी महीने में बेची गई टॉप 3 बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की सूचि से Hyundai बाहर हो चुकी है। तो आइये जानते हैं उन सेडान कारों के बारे में जिन पर देश ने सबसे ज्यादा भरोसा जताया है-
3)- Honda City:
इस साल के जनवरी महीने में देश की टॉप 3 बेस्ट सेलिंग सेडान कारों की लिस्ट में तीसरे पायदान पर होंडा सिटी ने कब्जा जमाया है। ये कार दशकों से भारतीय बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है। मौजूदा समय में कंपनी इसके फोर्थ और फिफ्थ दोनों जेनरेशन के मॉडलों की बिक्री करती है। साल 2021 के जनवरी महीने के मुकाबले इसकी बिक्री में तरीबन 7 प्रतिशत का इजाफा देखने को मिला है। कंपनी ने इसके कुल 3,950 यूनिटस की बिक्री की है जो पिछले साल के इसी महीने में 3,667 यूनिट्स थी। इसकी फोर्थ जेनरेशन मॉडल की कीमत 9.29 लाख रुपये से लेकर 9.99 लाख रुपये के बीच है और ये कार 17 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
यह भी पढें: 3,555 रुपये देकर घर लाएं सबसे सुरक्षित हैचबैक, 64 हजार से ज्यादा लोगों ने खरीदा
2)- Honda Amaze:
बेस्ट सेलिंग सेडान की सूचि में होंडा अमेज दूसरे पायदान पर रही है। लंबे समय से ये कार इंडियन कस्टमर्स के बीच अपने ख़ास लुक और शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है। हाल ही में कंपनी ने इसके फेसलिफ्ट मॉडल को बाजार में उतारा है। नए लुक और अपडेटेड फीचर्स के साथ ये कार एक बार फिर से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो रही है। बीते जनवरी महीने में कंपनी ने इसके 5,395 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले साल के जनवरी महीने के 5,477 यूनिट्स के मुकाबले 1.4% कम है। इसकी कीमत 6.38 लाख रुपये से लेकर 11.21 लाख रुपये के बीच है, और इसका पेट्रोल वेरिएंट 18 किलोमीटर और डीजल वेरिएंट 24 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
1)- Maruti Dzire:
कॉम्पैक्ट सेडान सेग्मेंट में मारुति सुजुकी डिज़ायर सबसे ज्यादा बेची जाने वाली कार है। केवल पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली इस सेडान को लोग सेग्मेंट में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि कंपनी इसके सीएनजी वेरिएंट पर भी काम कर रही है, जिसे जल्द ही बाजार में उतारने की तैयारी हो रही है। जहां तक बिक्री की बात है तो जनवरी महीने में इस कार के कुल 14,967 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो कि पिछले साल के इसी महीने के 15,125 यूनिट्स के मुकाबले थोड़ी कम जरूर है, लेकिन ये देश की बेस्ट सेलिंग सेडान कार बनी है। इसकी कीमत 6.09 लाख रुपये से लेकर 9.13 लाख रुपये के बीच है, सामान्य तौर पर ये कार 24 किलोमीटर प्रतिलीटर तक का माइलेज देती है।
यह भी पढें: आ गई 8 सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 1000Km
जहां एक तरफ टॉप 3 की सूचि में इन कारों ने कब्जा जमाया है वहीं चौथे पायदान पर हुंडई ऑरा रही है। इस दौरान हुंडई ने इस कार के कुल 3,333 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि पिछले के जनवरी महीने के 4,183 यूनिट्स के मुकाबले 20.3% कम है। हालांकि ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, लेकिन बावजूद इसके कार की बिक्री कुछ ख़ास नहीं रही है।
Updated on:
8 Feb 2022, 9:20 PM IST
Published on:
8 Feb 2022, 9:13 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.