
Toyota Fortuner Commander
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने अपनी मशहूर स्पोर्ट यूटिलिटी व्हीकल (SUV) Fortuner के नए लिमिटेड-रन स्पेशल एडिशन Commander को पेश किया है। रेगुलर मॉडल पर बेस्ड ये स्पेशल एडिशन एसयूवी सीमित संख्या में ही बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इसमें कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं जो कि इसे और भी बेहतर बनाते हैं। इस एसयूवी की ख़ास बात ये है कि कंपनी केवल इसके 1,000 यूनिट्स की ही बिक्री करेगी।
Fortuner Commander में कंपनी ने मामूली बदलाव के साथ इसके सस्पेंशन को भी अपेडेट किया है। फिलहाल इस एसयूवी को इंडोनेशियाई बाजार में उतारा गया है, ऐसी उम्मीद है कि इसे इंडियन मार्केट में भी पेश किया जाएगा। डिज़ाइन की बात करें को सामने से शुरू करते हुए, बंपर और स्किड प्लेट पर सिल्वर और क्रोम इनसेट ब्लैक कलर फीनिश दिया गया है। इसके अलावा इसमें भी उसी अलॉय व्हील को शामिल किया गया है जो कि लेजेंडर मॉडल में मिलता है।
यह भी पढें: महज 4,111 रुपये देकर घर लाएं देश की सबसे सुरक्षित सेडान कार
केबिन की बात करें तो फॉर्च्यूनर कमांडर का इंटीरियर डुअल-टोन डार्क रेड और ब्लैक लेदर अपहोल्स्ट्री के साथ आता है। जो कि इंडियन मार्केट में पेश किए गए फॉर्च्यूनर लीजेंडर के समान है, हालांकि सीटों में अधिक डिटेल्स इंसर्ट्स जरूर मिलते हैं। Fortuner Commander को मानक SUV की तुलना में 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर और एक रियर क्रॉस-ट्रैफ़िक अलर्ट सहित कुछ अतिरिक्त फीचर्स भी मिलते हैं।
इंजन क्षमता:
Fortuner Commander के इंजन मैकेनिज्म में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है, ये रेगुलर मॉडल जैसा ही है। कंपनी ने इसमें रेगुलर मॉडल के ही तर्ज पर 2.4 लीटर की क्षमता का डीजल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 150hp की दमदार पावर जेनरेट करता है। ये इंजन 6-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ आता है। बता दें कि ग्लोबल मार्केट में Fortuner दो इंजन विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 2.4 लीटर और 2.8 लीटर डीजल इंजन शामिल है।
यह भी पढें: आ गई 8 सीटों वाली इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज में चलेगी 1000Km
Toyota ने नई कमांडर स्पेशल एडिशन के सस्पेंशन में बदलाव किया है, और कंपनी दावा किया है कि यह नियमित फॉर्च्यूनर की तुलना में बेहतर सवारी गुणवत्ता प्रदान करता है। टोयोटा इंडियन मार्केट में Fortuner Legender को पेश कर चुकी है, हालांकि इसके बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है कि Commander मॉडल यहां के बाजार में पेश किया जाएगा या नहीं।
Updated on:
8 Feb 2022, 7:11 PM IST
Published on:
8 Feb 2022, 4:42 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.