
Mahindra Thar 5-Door: 2 डोर थार भारत में हिट हो चुकी है और लगातार इसे अच्छा रिस्पोंस भी मिल रहा है। काफी समय से थार के 5 डोर मॉडल के आने का इन्तजार किया जा रहा है। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक महिंद्रा 15 अगस्त, 2023 को थार 5-डोर का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। यह कार्यक्रम दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा। आपको बता दें कि थार 5-डोर को मौजूदा थार के alternative ऑप्शन के रूप में अगले साल लॉन्च किया जाएगा, जिसमें अतिरिक्त सीटें और एक बड़ा Boot दिया जाएगा। उम्मीद है कि इसे हाल ही में लॉन्च हुई मारुति सुजुकी जिम्नी के ऊपर पोजिशन किया जाएगा। नई 5 डोर थार में आपको क्या कुछ नया और खास मिलने वाला है। आइये जानते हैं रिपोर्ट में...
क्या नया होगा 5 डोर थार में ?
महिंद्रा की नई थार 5-डोर में चंकी बंपर और फ्लेयर्ड व्हील आर्च के साथ जीप रैंगलर-प्रेरित डिज़ाइन होगा। इंटीरियर भी 3-डोर वर्जन के समान होने की उम्मीद है। थार 5-डोर में 3-डोर थार के समान इंजन विकल्प मिलेंगे। इनमें एक 2.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और एक 2.2-लीटर डीजल शामिल है। यह देखते हुए कि 5-दरवाजा संस्करण 4 मीटर से अधिक लंबा होगा। इसलिए, महिंद्रा द्वारा छोटे 1.5-लीटर डीजल इंजन की पेशकश की संभावना नहीं है।5 डोर मॉडल को भी 2WD और 2WD ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। 5 डोर महिंद्रा थार की संभावित कीमत 12 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
लगातार बढ़ रही है थार की बिक्री:
थार का क्रेज लगातर बढ़ रहा है,जानकारी के लिए बता दें कि महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुछ समय पहले Thar को रियर व्हील ड्राइव (RWD) साथ नही लॉन्च किया था जिसे ग्राहकों ने खूब पसंद भी किया, और इस पर एक साल से ज्याद की वेटिंग चल रही है। लेकिन अब भारत में थार का 5 डोर मॉडल लॉन्च के लिए रेडी है जिसमें न सिर्फ ज्यादा स्पेस मिलेगा बल्कि व्हीलबेस भी ज्यादा होगा, 4 डोर इसमें मिलेगा जबकि Boot के लिए 5th डोर भी लगाया जाएगा।
हाल ही में Mahindra Thar 5-Door को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट भी किया गया था। लीक हुई तस्वीरों से पता चलता है कि नए मॉडल में सिंगल-पैन सनरूफ और रिमूवेबल पैनल के साथ हार्ड टॉप वैरिएंट मिल सकता है। अभी मौजूद 3 डोर वाली महिंद्रा थार में सनरूफ की सुविधा नहीं है। नई Mahindra Thar 5-door मौजूद Scorpio-N के लैडर-फ्रेम चेसिस पर बेस्ड होगी, जो सॉलिड स्टील से बनी है।
Published on:
24 Jun 2023 04:27 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
