
Safest SUV in India
Safest SUV in India: कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड पिछले कुछ सालों में सबसे अधिक रही है। खास बात यह है कि कंपनियां भी अब सेफ्टी पर जोर देते हुए सेफ गाड़ियों का निर्माण कर रही है। कॉम्पैक्ट SUV की कीमत मौजूदा हैचबैक और कॉम्पैक्ट सेडान कारों जितनी है, साथ ही SUVs को ड्राइव करना भी ज्याद इजी रहता है और यही कार है कि लोग इनकी तरफ आकर्षित हो रहे हैं। कॉम्पैक्ट SUV में अब सेफ्टी काफी अच्छी मिल रही है। साथ ही साथ 100% लोन और फायनेंस के चलते गाड़ियां खरीदना अब आसान हो गया है। तो अगर आप इस महीने अपने लिए एक दमदार सेफ डीजल SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपके लिए 5 सबसे बेस्ट ऑप्शन चुनकर लाये हैं जोकि आपके और आपके परिवार की सेफ्टी का पूरा ध्यान रखेंगी। इन SUVs ने ग्लोबल एनएसीपी और आसियान एनसीएपी में शीर्ष सुरक्षा रेटिंग प्राप्त की है।
Mahindra Scorpio-N
महिंद्रा की नई Scorpio-N अपने नए अवतार में ग्राहकों को खूब लुभा रही है। क्रैश टेस्ट (Global NCAP) में इसे 5 स्टार रेटिंग हासिल की है। Scorpio-N ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में कुल 34 में से 29.25 अंक हासिल किए हैं, जिससे इसे 5 Star Rating मिली है। वहीं चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन सेगमेंट में इसने 49 में से 28.93 नंबर मिले हैं, और इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है।
यह भी पढ़ें: Mahindra XUV700 चलाने वाले सावधान! यह गलती हो सकती है जानलेवा
Mahindra XUV700
महिंद्रा XUV700 के बारे में भी आप विचार कर सकते हैं। यह एक दमदार और एडवांस्ड फीचर्स वाली गाड़ी है। Global NCAP की तरफ से इसे 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। क्रैश टेस्ट में XUV 700 ने कम्बाइंड सेफ्टी के पैमाने पर 66 में से 57.69 स्कोर और चाइल्ड सेफ्टी के पैमाने पर 49 में से 41.65 स्कोर के साथ दोनों पैमानों पर उच्चतम स्कोर हासिल किया। साथ ही इसे अडल्ट सेफ्टी के पैमाने पर 17 में से 16.03 उच्चतम स्कोर हासिल हुआ।
Tata Nexon
टाटा मोटर्स की Nexon बेस्ट सेलिंग मॉडल है। यह 1.2L turbo पेट्रोल और 1.5L डीजल इंजन में भी उपलब्ध है। ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में इस Nexon को 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसे 17 में से 16.06 पॉइंट्स मिले हैं। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार तो चाइल्ड सेफ्टी में 3 स्टार रेटिंग मिली है। इसकी लगातार बढ़ती बिक्री का कारण भी यही है कि यह अपने सेगमेंट की सबसे सेफ गाड़ी है।
TOYOTA Fortuner
टोयोटा Fortuner का क्रेज आज भी कम नहीं हुआ है। इसके खरीदारों की लाइन हर दिन बढ़ रही है। डिजाइन से लेकर दमदार परफॉरमेंस के मामले में यह निराश होने का मौका नहीं देती है। इसमें 2.7L पेट्रोल और 2.8L डीजल इंजन लगा है। ASEAN NCAP crash test में इसे 5-star safety rating मिली है। इसे एडल्ट सेफ्टी में 36 में से 34.03पॉइंट्स मिले हैं जबकि चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 43.38 पॉइंट्स मिले हैं।
यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza CNG की बुकिंग हुई शुरू, जानिए क्या है खास
Mahindra XUV300
Global NCAP के क्रैश टेस्ट में XUV300 देश की सबसे सुरक्षित कार है। इसे एडल्ट प्रोटेक्शन के लिए 5 स्टार मिले हैं, जहां टेस्टिंग के दौरान इसे 17 में से 16.42 अंक दिया गया। वहीं, चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए XUV300 को 4 स्टार रेटिंग मिली। चाइल्ड प्रोटेक्शन के लिए इसे 49 में से 37.44 अंक दिए गए। गाड़ी में लगा डिजाइन इंजन न सिर्फ बढ़िया परफॉरमेंस देता है बल्कि माइलेज के लिहाज से भी काफी अच्छा है।
Published on:
17 Mar 2023 02:43 pm

बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
