
नई दिल्ली : भारत सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों को देश में चलाने के लिए तत्पर है। इसके लिए सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद पर छूट देने के साथ-साथ देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को भी इलेक्ट्रिक वाहनों के लायक बनाना चाहती है। इस दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है। इसी दिशा में सरकार ने अगला कदम उठाया है।
लगाए जाएंगे 600 चार्जिंग स्टेशन-
इलेक्ट्रिक वाहनों को सफल बनाने के लिए अगले 6 महीनों में दिल्ली-एनसीआर में 300 EV चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। ये प्रोजेक्ट को EESL ऊर्जा मंत्रालय के साथ ज्वाइंट वेंचर में बनाया जाएगा। इस बारे में जानकारी देते हुए EESL के मैनेजिंग डायरेक्टर सौरभ कुमार ने बताया कि हमारी योजना दिल्ली-NCR में अगले 6 महीनों के भीतर 300 चार्जिंग स्टेशन लगाने की है। इसके लिए उन्होने नोएडा अथॉरिटी के साथ MoU भी साइन कर लिया है। इन स्टेशनों पर फास्ट चार्जिंग की सुविधा मौजूद होगी। आपको बता दें कि दिल्ली में केवल 305 कैप्टिव चार्जर लगे हैं जिनमें 203 AC 001 चार्जर है जब की 102 DC-001 फास्ट चार्जर हैं।
इंफ्रास्ट्रक्चर है जरूरत-
आने वाला समय अब इलेक्ट्रिक वाहनों का होगा। लेकिन इसके लिए गाड़ियों से ज्यादा जरूरत इंफ्रास्ट्रक्चर की है। यही वजह है कि सरकार अब देश भर में चार्जिंग स्टेशन लगाने पर जोर दे रही है। इसी योजना के तहत दिल्ली ncr में ये चार्जिंग स्टेशन लगाए जा रहे हैं। क्योंकिइलेक्ट्रिक वाहनों को खरीदना तो आसान होगा लेकिन इनके लिए जो बेसिक चीजों की जरूरत है वो अगर समय पर मिल जाए तो ग्राहकों को दिक्कत नहीं होगी।
Published on:
21 Aug 2019 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
