इंटीरियर की बात करें तो इस कार में 3 लाइन में 6 सीटें मिलेंगी। मारुति सुजुकी ने नई एक्सएल6 प्रीमियम एमपीवी के इंटीरियर को आल ब्लैक थीम पर रखा है। इसके डैशबोर्ड, सीट, सेंटर कंसोल, स्टीयरिंग व्हील सहित अधिकतर चीजों को ब्लैक रंग में रखा गया है। इसमें सिल्वर रंग का भी प्रयोग किया गया है जो इंटीरियर को और प्रीमियम लुक देता है। इसके अलावा इस प्रीमियम कार में नया स्मार्टप्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम, हाइट अजस्टेबल ड्राइवर सीट और रियर वॉशर/वाइपर जैसे फीचर्स होंगे। टॉप वेरियंट में रिवर्स कैमरा, लेदर सीट्स और क्रूज कंट्रोल की सुविधा भी मिलेगी।