फीचर्स की बात करें तो इस कार के इंटीरियर में 8-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, 3-स्पोक मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग वील, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ स्मार्ट-की जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग्स, ईबीडी के साथ एबीएस,रियर पार्किंग सेंसर्स और इमर्जेंसी स्टॉप सिग्नल पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन जैसे फीचर्स भी दिये गए हैं।