नई दिल्ली: दुनिया के कुछ बेहतरीन शहरों का नाम आने पर दुबई का जिक्र होना बेहद आम है। वजह है वहां की आलीशान इमारतें, बड़े-बड़े मॉल और वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और सड़कों पर दौड़ती चमचमाती कारें। यहा वजह है कि कार के शौकीनों को ये शहर बेहद पसंद आता है। अगर आपको भी लग्जरी कारों के प्रति लगाव है, तो दुबई आपकी ही जगह है। यहां आपको मर्सिडीज एएमजी 63, ब्रेबस 700 विडसर और यहां तक कि क्रूव एसयूवी जैसी कारें आसानी से देखने को मिल जाएंगी। सबसे बड़ी बात ये है कि दुबई में सिर्फ रईस ही नहीं बल्कि वहां की पुलिस भी शानदार कारों का इस्तेमाल करती है।