6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

WagonR EV के बाद Maruti Ertiga electric बनाएगी कंपनी

Maruti Ertiga electric पर काम करेगी कंपनी वैगनआर के बाद इस एमपीवी पर रहेगा फोकस अगले साल पेश हो सकती है ये कार
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 16 Jul 2019, 10:01 AM IST

Maruti Ertiga electric

WagonR EV के बाद Maruti Ertiga electric बनाएगी कंपनी

नई दिल्ली: मारुति सुजुकी मौजूदा समय में देश में वैगनआर ईवी ( WagonR EV ) के कई प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रही है। इस कार को लगातार टेस्ट किया जा रहा है जिससे इसे भारतीय ग्राहकों की जरूरतों के अनुरूप बनाया जा सके। टेस्टिंग के दौरान मिले डाटा की मदद से इसे भारतीयों की जरूरतों के हिसाब से स्टाइल और पावर दी जाएगी।

जहां मारुति वैगनआर ईवी को ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किए जाने की उम्मीद जताई जा रही है वहीं, भारत के लिए कंपनी का दूसरा इलेक्ट्रिक वाहन प्रोजेक्ट पहले ही आकार लेना शुरू कर चुका है। लाइवमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक़ सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन के इंजीनियरों ने भारत के लिए दूसरे EV उम्मीदवार के रूप में अर्टिगा कॉम्पैक्ट MPV का चयन किया है।

जानकारी के मुताबिक़ लोकप्रियता और ग्राहकों की सहूलियत के हिसाब से अर्टिगा को इलेक्ट्रिक वाहन ( Maruti Ertiga electric ) बनाने की दिशा में फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि अर्टिगा एक एमपीवी है और स्पेस और पावर के मामले में ये एक बेहतरीन कार है।

जानकारी के मुताबिक़ जिस तरह से टोयोटा ने मारुती बलेनो को ग्लैंजा के नाम से लॉन्च किया था ठीक उसी तरह से कंपनी अर्टिगा इलेक्ट्रिक को टोयोटा की बैजिंग के साथ लॉन्च कर सकती है।

लाइवमिंट के अनुसार इलेक्ट्रिक मारुति सुजुकी अर्टिगा मौजूदा अर्टिगा के मुकाबले में कहीं ज्यादा लंबी हो सकती है। सुजुकी, टोयोटा और डेंसो लीथियम आयन बैटरी पैक बनाने के लिए एक स्थानीय कारखाने के साथ काम कर रहे हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि अर्टिगा इलेक्ट्रिक इनके कोलैबरेशन में बनने वाली पहली कार होगी।