
शुरू हुई नए इंजन से लैस maruti alto 800 की डिलीवरी, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड
डिलीवरी के साथ ही यह कार सड़कों पर चलने वाली कंपनी की पहली BS-VI अनुसरित कार बन गयी है। हालांकि मारुति सुजुकी ने सबसे पहले बलेनो को BS-VI अनुसरित इंजन के साथ लाया था।
तीन वेरिएंट्स में मिलेगी ये कार- मारुति सुजुकी इसे तीन वैरिएंट में उपलब्ध करवा रही है तथा इसकी कीमत 2.94 लाख रुपयें (एक्स शोरूम) से शुरु है। नई ऑल्टो में अनिवार्य सेफ्टी फीचर्स जैसे ड्राइवर एयरबैग्स, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्पीड अलर्ट, सीट बेल्ट रिमाइंडर्स तथा ABS शामिल है।
मारुति ऑल्टो 2019 में नए फ्रंट ग्रिल तथा बंपर जैसे कई कॉस्मेटिक अपडेट दिए गए है। इस नई कार में 12 इंच के स्टील व्हील्स लगाए गए है जो ब्लैक व सिल्वर रंग में उपलब्ध है। इसके केबिन को ऑल्टो K10 की तरह रखा गया है।
यह कार अपने माइलेज के लिए जानी जाती है और कंपनी का दावा है कि नई मारुति ऑल्टो एक लीटर में 22.05 किलोमी की दूरी तय करेगी।
Updated on:
05 May 2019 10:08 am
Published on:
05 May 2019 07:10 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
