
इस MPV कार पर आया अमिताभ बच्चन का दिल, रेस्टोरेंट से लेकर ऑफिस तक सबकुछ होगा कार के अंदर
नई दिल्ली: बॉलीवुड में आजकल कार शॉपिंग का सीजन चल रहा है, नहीं ऐसा कोई सीजन नहीं होता लेकिन जिस तरह से बॉलीवुड सेलेब्स आजकल नई नई कार खरीद रहे हैं तो ऐसा लग रहा है जैसे कार शॉपिंग का मौसम है। खैर प्रियंका चोपड़ा , कैटरीना कैफ और संजय दत्त के बाद अब बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने नई कार खरीदी है। सबसे खास बात ये है कि बॉलीवुड स्टार्स की पॉपुलर च्वायस suv या सेडान की जगह अमिताभ ने MPV यानि मल्टी पर्पज व्हीकल खरीदा है। इस कार के फीचर्स और स्पेसीफिकेशन के बारे में बताने से पहले हम आपको बता दें कि बिग बी ने जो कार खरीदी है वो इंडिया की सबसे महंगी mpvs में से एक है।
दरअसल अमिताभ ने Mercedes-Benz V-Class खरीदी है। भारत में इस कार की कीमत 81.90 लाख रुपए तक जाती है। इस कार की सीटिंग अरेंजमेंट की वजह से ये हाई क्लास सोसायटी की फेवरेट mpv है। इस कार में 7 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। इस कार की सेकेंड रो को रोटेट किया जा सकता है यहां तक कि इसमें टेबल का अरेंजमेंट भी कर सकते हैं यानि कार के अंदर ही पैसेंजर आराम से न सिर्फ लंच और डिनर एंजॉय कर सकते हैं बल्कि मीटिंग भी अरेंज कर सकते हैं।
इस कार के सीटिंग अरेंजमेंट को कस्टमाइज कर आप इसमें मोबाइल ऑफिस भी क्रिएट कर सकते हैं हमें लगता है कि बिग बी के लिए Mercedes-Benz V-Class का ये फीचर बेहद यूजफुल होगा।
फीचर्स की बात करें तो इस कार में एयरबैग्स ,एबीएस, लॉर्ज इंफोटेनमेंट सिस्टम, वॉयस कमांड जैसे बेसिक प्रीमियम लग्जरी फीचर्स के साथ 360 डिग्री कैमरा, पार्किंग असिस्टेंस, हेडलाइट असिस्ट, एक्टिव पार्किंग असिस्ट, क्रॉस विंड असिस्ट इसका मेन आकर्षण हैं।
इंजन और पॉवर- इस कार में 2.1 लीटर का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 163 पीएस की पावर और 380nm का टार्क जनरेट करता है। इंजन 7जी-ट्रॉनिक ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। ये कार सिर्फ 10.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। मैक्सिमम स्पीड की बात करें तो ये कार 195 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। इस प्रकार का इंजन फिलहाल सी-क्लास और ई-क्लास में भी मिलता है। इस इंजन में डीजल पर्टीक्यूलेट सिस्टम मौजूद है।
वैसे आपको मालूम हो कि अमिताभ के कलेक्शन में रॉल्स रॉयस से लेकर टोयोटा और बीएमडबल्यू की कारें तक शामिल हैं।
Published on:
16 Apr 2019, 12:31 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.