4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस मामूली कार में चलते हैं देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के CEO आनंद महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा ने अपने कार कलेक्शन में नई कार टीयूवी300 प्लस ( Mahindra TUV300 Plus ) शामिल की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 7 Oct 2018, 2:53 PM IST

Mahindra TUV300 Plus

इस मामूली कार में चलते हैं देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी के CEO आनंद महिंद्रा

देश की जानी-मानी बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के सीईओ आनंद महिंद्रा ने अपने कार कलेक्शन में नई कार टीयूवी300 प्लस ( Mahindra TUV300 Plus ) शामिल की है। महिंद्रा की इस 9 सीटर कार को आनंद के लिए खासतौर पर स्टील-ग्रे मेटेलिक पेंट से कस्टमाइज्ड करके बनाया गया है। आनंद ट्विटर पर इस एसयूवी की फोटो शेयर करके जानकारी दी है। आइए जानते हैं कैसी है ये एसयूवी और कैसे हैं इसके फीचर्स।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2.2 लीटर का एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये एसयूवी 16 इंच के एलॉय व्हील के साथ आती है।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस एसयूवी में पावर स्टीयरिंग, पावर विंडो, जीपीएस नेविगेशन सिस्टम, 7 इंच की टचस्क्रीन इनफोटेनमेंट सिस्टम, ब्लूसेंस ऐप, फॉक्स लेदर सीट्स, हाइट एडजेस्टेबल ड्राइवर सीट जैसे चीजें दी गई हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इस एसयूवी में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और ट्विन एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए हैं। बाजार में महिंद्रा टीयूवी300 प्लस पी4, पी6 और पी8 नाम के अलग-अलग 3 वेरिएंट में आती है। आनंद महिंद्रा ने टीयूवी300 का टॉप वेरिएंट लिया है।

जब आनंद के ट्विटर पर अपनी इस नई एसयूवी की फोटो पोस्ट की तो उस पर एक यूजर ने रिप्लाई करते हुए कहा कि सर आप सच में टीयूवी से चलते हैं। जबकि मुझे लगता था कि आप बेंटले, ऑडी या मर्सिडीज जैसी कार से चलते होंगे। आनंद ने इसके जवाब में कहा कि मैं सिर्फ महिंद्रा की कारें ही इस्तेमाल करता हूं।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी के पी4 वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 9.59 लाख रुपये, पी6 वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9.95 लाख रुपये और पी8 वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.98 लाख रुपये है।