5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिवजी के त्रिशूल से प्रेरणा लेकर बनाई भारत की पहली सुपरकार, फरारी भी नहीं ले पाएगी इसकी टक्कर

शूल ( Shul ) कार का डिजाइन भगवान शिव और उनके त्रिशूल से से प्रेरणा लेकर किया गया है। इस कार का फ्रंट त्रिशूल के जैसे डिजाइन किया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 7 Oct 2018, 1:09 PM IST

Shul

शिवजी के त्रिशूल से प्रेरणा लेकर बनाई भारत की पहली सुपरकार, फरारी भी नहीं ले पाएगी इसकी टक्कर

भारत की पहली देसी सुपरकार शूल (Shul) के बारे में बता रहे हैं जो कि लैंबॉर्गिनी और फरारी को धूल चटा देगी। शूल को Goodwood Festival of Speed में पेश किया गया है। इस कार में इको फ्रेंडली टर्बाइन इलेक्ट्रिक पावरट्रेन दी गई है जो कि कुछ खास कारों में ही मिलती है। फिलहाल इस कार का कॉन्सेप्ट मॉडल उतारा गया है और इसका असली मॉडल साल के अाखिर तक लाया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- नए अवतार में आई Maruti Suzuki WagonR, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

Vazirani Automotive ने इस कार को तैयार किया है, ये एक भारतीय कंपनी है जो कि दुनिया की सुपरकारों को मात देने के लिए दमदार कारें बनाएगी। इस कार का डिजाइन चंकी वजीरानी नाम के डिजाइनर ने किया है, जो कि इस कंपनी के सह-संस्थापक हैं और इन्होंने सहारा फोर्स इंडिया की फॉर्म्यूला वन टीम के साथ काम भी किया है। इस कार का वजन काफी कम है, क्योंकि इसमें बेहद हल्के मेटेरियल से बनी चेसिस लगाई गई है और ज्यादातर कार्बन फाइबर का इस्तेमाल किया गया है।

इस कार का डिजाइन भगवान शिव और उनके त्रिशूल से से प्रेरणा लेकर किया गया है। इस कार का फ्रंट त्रिशूल के जैसे डिजाइन किया गया है। बोनट से फ्रंट मिरर तक भगवान शिव के त्रिशूल की दिखने वाली 3 लाइन खींची गई हैं। कार के सभी पहियों में सिंगल रेशो गियरबॉक्स से चलने वाली4 इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई हैं जो कि इन्हें फुल स्वतंत्र टॉर्क वेक्टरिंग उपलब्ध करवाएंगी। इसे टर्बाइन इंजन से पॉवर मिलेगी और इसे पेट्रोल, मेथोनॉल और इलेक्ट्रिक बैटरी से चलाया जाएगा। इस कार के पहिये फोर्स इंडिया फॉर्म्यूला वन के जैसे होंगे।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

कार की पावर और स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, जल्द ही इसकी जानकारी सार्वजनिक की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार, इस कार की स्पीड तो शानदार होगी ही उसके साथ ही इसकी हैंडलिंग भी अन्य सुपरकारों से ज्यादा बेहतरीन होगी। अब देखते हैं कि भारत की पहली देसी सुपरकार को कितना ज्यादा पसंद किया जाएगा।