5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bajaj की Bikes पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

बजाज ऑटोमोबाइल फेस्टिव सीजन को देखते हुए कई तरह के ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स में नकद डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस जैसी छूट शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 7 Oct 2018, 11:25 AM IST

Bajaj

Bajaj की Bikes पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, जानें पूरा ऑफर

भारत की जानी-मानी दुपहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटोमोबाइल फेस्टिव सीजन को देखते हुए कई तरह के ऑफर्स दे रही है। इन ऑफर्स में नकद डिस्काउंट, फ्री इंश्योरेंस जैसी छूट शामिल हैं। बजाज ने ग्राहकों के लिए खास ऑफर शुरू किया है। आइए जानते हैं ग्राहकों को कैसे मिलेगा फायदा।

ये भी पढ़ें- नए अवतार में आई Maruti Suzuki WagonR, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान

बजाज ऑटो ने इस ऑफर को फेस्टिव सीजन में 5-5-5 के नाम से पेश किया है। इस ऑफर में ग्राहकों को 5 वर्षों तक फ्री डैमेज इंश्योरेंस कवर, 5 फ्री सर्विस मिल रहा है और इसी के साथ पल्सर, डिस्कवर, प्लेटिना और वी रेंज बाइक्स पर 5 साल की मुफ्त वारंटी मिल रही है।

ये भी पढ़ें- कार से भी ज्यादा शानदार फीचर्स से लैस है TVS का ये स्कूटर, 1 लीटर में 62km का माइलेज देगा

डिस्काउंट की बात की जाए तो इन बाइक्स की खरीद पर ग्राहकों को प्लेटिना की खरीद पर 4,100 रुपये, पल्सर की खरीद पर 9,800 रुपये, बजाज वी की खरीद पर 5,200 रुपये और डिस्कवर की खरीद पर 4,800 रुपये फायदा मिल रहा है। बजाज पल्सर को सिर्फ कर्नाटक, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम और महाराष्ट् से खरीदने पर फ्री इंश्योरेंस का ऑफर मिल रहा है। वहीं बाकि राज्यों में सिर्फ चुनिंदा पल्सर बाइक के मॉडल पर ये ऑफर मिलेगा।

ये भी पढ़ें- पानी में भी तैर लेती है पुतिन की लिमोजिन कार, पूरी दुनिया में नहीं है इस जैसी कार

बजाज बाइक्स की ऑनरोड कीमत इंश्योरेंस कीमत की वजह से बढ़ चुकी है, लगभग 6 हजार रुपये तक कीमत में इजाफा हुआ है। अब इश्योरेंस कवर बढ़ने की वजह से ग्राहकों को अधिक फायदा होगा। बजाज ने इस ऑफर की शुरुआत 5 अक्टूबर से शुरू कर दी है। बजाज का मानना है कि इस ऑफर की वजह से कंपनी अधिक से अधिक ग्राहक जोड़ पाएगी।

ये भी पढ़ें- तेज गेंदबाजी के साथ स्पीड के भी शौकीन हैं जहीर खान, इन महंगी कारों का है कलेक्शन