5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पांच पीढ़ियों को एक साथ देख भावुक हो गए Anand Mahindra, दादा और परदादा की तस्वीर पोस्ट करने का शुरू हुआ Twitter पर सिलसिला

वायरल हो रहे वीडियो में पोडियम पर खड़ा एक छोटा लड़का अपने पिता को पुकारता है। उसके पिता बारी-बारी से अपने पिता को बुलाते हैं और यह सिलसिला तब तक चलता रहता है जब तक परिवार की पांच पीढ़ियां एक फ्रेम में नहीं आ जातीं।

2 min read
Google source verification
anand_mahindra_5_generation-amp.jpg

Anand Mahindra

महिंद्रा समूह के अध्यक्ष आनंद महिंद्रा काफी उत्साही सोशल मीडिया यूजर हैं, और ये अपने ट्विटर अकाउंट पर हमेशा कुछ अनोखे पोस्ट को शेयर करते हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो जाते हैं। फिलहाल 9 अप्रैल को उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट पर एक परिवार के पांच पीढ़ियों के पुरुषों के एक साथ एक वीडियो साझा किया। जिसे निश्चित रूप से हर किसी को देखना चाहिए।

वायरल हो रहे वीडियो में पोडियम पर खड़ा एक छोटा लड़का अपने पिता को पुकारता है। उसके पिता बारी-बारी से अपने पिता को बुलाते हैं और यह सिलसिला तब तक चलता रहता है जब तक परिवार की पांच पीढ़ियां एक फ्रेम में नहीं आ जातीं। इस क्लिप पर आनंद महिंद्रा ने लिखा "क्या आशीर्वाद है। 5 पीढ़ियाँ एक साथ। मुझे आश्चर्य है कि दुनिया भर में कितने परिवारों को 5 पीढ़ियों का यह दुर्लभ विशेषाधिकार प्राप्त है, माता या पिता, एक साथ। भारत से इसी तरह का वीडियो देखकर बहुत अच्छा लगेगा। बता दें, यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि किसी अन्य देश से शेयर किया गया है।


महिंद्रा की इस पोस्ट के बाद कई लोगों ने अपनी परिवार की फोटो के साथ कॉमेंट्स किए हैं। इन्हीं में संदीप नाम के एक यूजर ने लिखा, 'सर, किसी दिन हमारे घर आइए और हमारे परिवार की पांच पीढ़ियों के साथ लंच कीजिए। अगर आप चाहे तो इस पांच पीढ़ियों वाले परिवार को थार भी गिफ्ट कर सकते हैं।' इसी तरह एक अन्य यूजर ने भी अपने परिवार में पांच पीढ़ियां एक साथ होने का दावा किया। उन्होंने एक फोटो भी पोस्ट की है। इसमें चार कपल और एक बच्चा दिखाई दे रहा है।


ये भी पढ़ें : महंगाई की मार से परेशान! केरल के व्यक्ति ने 4.5 लाख रुपये में तैयार कर दी Electric Car, Pink कलर में लग रही बेहद खूबसूरत