इसके अलावा कंपनी ने इस कार में कई नए फीचर्स दिए गए हैं जिनमें लैदर स्टीयरिंग व्हील दिया गया है जो सर्वोट्रॉनिक स्पीड-सेंसिटिव स्टीयरिंग असिस्टेंस के साथ आता है। प्रिमियम SUV के साथ 16.5 cm का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है जो वायरलैस एप्पल कार प्ले, पार्क डिस्टेंस कंट्रोल, BMW ऐप्स, ब्ल्यूटूथ और USB कनेक्टिविटी जैसे कई और फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के मामले में SUV के साथ 6 एयरबैग्स, ABS, ब्रेक असिस्ट, डायनामिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, डायनामिक ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल, हिल डीसेंट कंट्रोल और साइड इंपैक्ट प्रोटैक्शन जैसे कई और फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसका मुकाबला मर्सडीज़-बैंज़ GLA, ऑडी Q3 और वॉल्वो XC40 जैसी कारों से होने वाला है।