9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वैश्विक संकट! बिना Android Auto और Apple Car Play के कारों की डिलीवरी कर रही जर्मन लग्जरी ब्रांड BMW, जानिए क्या है वजह

ध्यान दें, कि कारप्ले के बिना अब बीएमडब्ल्यू कारें नहीं बेची जाएंगी। कंपनी अपने उत्पादन कोड के हिस्से के रूप में "6P1" वाली कारों को प्रभावित करेगी। हालांकि BMW ने यह नहीं बताया कि इनसे कौन-से बाजार प्रभावित होंगे।

2 min read
Google source verification
bmw_7_series-interior-amp.jpg

BMW CAR

BMW India Update : लग्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता बीएमडब्ल्यू अपनी कुछ कारों को एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले के बिना शिपिंग कर रही है। साल 2019 में शुरुआत करते हुए कंपनी ने लगभग हर मॉडल में एंड्रॉइड ऑटो के लिए पूर्ण समर्थन शामिल किया है। हालांकि, कुछ ग्राहकों ने पाया है, कि उनकी नई खरीदी गई बीएमडब्ल्यू एंड्रॉइड ऑटो या ऐप्पल कारप्ले को स्पोर्ट नहीं करती है। एक रिपोर्ट की मानें तो दुनियाभर में चल रही चिप की कमी के कारण इलेक्ट्रॉनिक्स का उपयोग करने वाला लगभग हर उद्योग प्रभावित हुआ है।

रिपोर्ट में कहा गया है, कि तय समय पर कारों को उनके जगह तक पहुंचाने के लिए बीएमडब्ल्यू ने आपूर्तिकर्ताओं को बदल दिया है, और एक चिप का उपयोग करना शुरू कर दिया। जिसमें अभी तक एंड्रॉइड ऑटो या कारप्ले के उपयोग के लिए उपयुक्त सॉफ्टवेयर नहीं है। इसलिए अभी सभी कारों को एंड्रॉइड ऑटो या ऐप्पल कारप्ले के बिना ही भेजा जा रहा है। ध्यान दें, कि यह प्रभावित कार मालिकों के लिए केवल एक अस्थायी मुद्दा है, क्योंकि बीएमडब्ल्यू ने कहा है कि इन वाहनों को "जून के अंत तक नवीनतम" पूर्ण एंड्रॉइड लाने के लिए एक ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट प्राप्त होगा।


ये भी पढ़ें : 400km से ज्यादा की रेंज और फुल चार्ज करने में महज आएगा 136 रुपये का खर्च, जानिए कौन-सी Electric Car लाएं घर




ध्यान दें, कि BMW कारप्ले के बिना सभी कारें नहीं बेची जाएंगी। कंपनी अपने उत्पादन कोड के हिस्से के रूप में "6P1" वाली कारों को प्रभावित करेगी। हालांकि बीएमडब्ल्यू ने यह नहीं बताया कि कौन-से बाजार प्रभावित होंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि यू.एस., यूके, फ्रांस, इटली और स्पेन में ग्राहकों ने अपनी खरीद में कारप्ले की कमी की सूचना दी है। ध्यान दें, कि बीएमडब्ल्यू ने पहली बार 2016 में कारप्ले को अपने वाहन सिस्टम में अपग्रेड के रूप में पेश किया, हालांकि 2018 में बीएमडब्ल्यू ने इसे सब्सक्रिप्शन फीचर के रूप में प्रदान करने का इरादा किया।









ये भी पढ़ें : इस दीवाली हाइब्रिड अवतार में आ रही है देश की लोकप्रिय 7-सीटर एमपीवी

बीएमडब्ल्यू (मर्सिडीज-बेंज और ऑडी) के साथ तीन प्रमुख जर्मन वाहन निर्माताओं में से एक है। अन्य आधुनिक कार कंपनियों की तरह, बीएमडब्ल्यू भी 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहनों से 50 प्रतिशत बिक्री हासिल करने की अपनी घोषित योजनाओं के तहत ईवी में भारी निवेश कर रही है। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी पिछले कुछ वर्षों में कई नए ईवी लॉन्च कर रही है। हाल ही में कंपनी ने i7 xDrive60 7-सीरीज़ लक्ज़री इलेक्ट्रिक सेडान पेश की है, जो टेस्ला, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और ल्यूसिड मोटर्स जैसी कारों को टक्कर देगी।