7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने खरीदी 1.19 करोड़ की लग्ज़री कार, जानिए क्या है खास

Rajkummar Rao's New Luxury Car: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव ने हाल ही में अपने कार कलेक्शन में एक नई कार शामिल की है। राजकुमार की खरीदी हुई नई कार कोई नॉर्मल कार नहीं, बल्कि एक शानदार लग्ज़री एसयूवी है। इस कार में शानदार फीचर्स तो मिलते हैं ही, साथ ही इसकी परफॉर्मेंस भी दमदार है। इतना ही नहीं, इसकी कीमत भी ज़बरदस्त है।

2 min read
Google source verification
rajkummar_rao_buys_mercedes_benz_gls.jpg

Rajkummar Rao buys Mercedes Benz GLS

बॉलीवुड (Bollywood) सेलेब्स और लग्ज़री कार के लिए उनके प्यार के बारे में हर कोई जानता है। अक्सर ही बॉलीवुड सेलेब्स के नई लग्ज़री कार खरींदने की खबर सामने आती रही है। अब इस लिस्ट में एक नया नाम जुड़ गया है। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव (Rajkummar Rao) ने एक नई और शानदार लग्ज़री एसयूवी कार खरीदी है। राजकुमार की इस कार का नाम Mercedes Benz GLS 400d है और पिछले कुछ समय से यह शानदार लग्ज़री एसयूवी बॉलीवुड सेलेब्स को काफी पसंद आ रही है। यह शानदार लग्ज़री एसयूवी कार के लाइनअप की सबसे बेहतरीन और पावरफुल कार में से एक है और कार लवर्स को काफी पसंद आती है। राजकुमार ने अपनी इस कार में अपनी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा राव (Patralekha Rao) और अपने पालतू डॉग के साथ फोटो भी शेयर की।

क्या है खास?

राजकुमार की नई कार Mercedes Benz GLS 400d के फीचर्स से परफॉर्मेंस तक सब खास हैं। साथ ही इसकी कीमत भी कुछ कम नहीं है। आइए जानते हैं राजकुमार की इस नई कार के बारे में।

कितनी है कीमत?

राजकुमार की नई Mercedes Benz GLS 400d की शुरुआती कीमत 1.19 करोड़ रुपये है।

यह भी पढ़ें- CNG कार के भी हैं नुकसान, खरीदने से पहले जानना है ज़रूरी

शानदार डिज़ाइन

राजकुमार की नई Mercedes Benz GLS 400d कैवांसाइट ब्लू कलर की है और कंपनी ने इसे शानदार डिज़ाइन दी है। इस लग्ज़री एसयूवी को MHA प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। फ्रंट ग्रिल पर कंपनी का लोगो दिया गया है। साथ ही LED हेडलैम्प्स और टेललैम्प्स भी इस कार में देखने को मिलते हैं। इतना ही नहीं, इसमें 21 इंच के व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है। यह एक 7-सीटर एसयूवी है।


बेहतरीन फीचर्स की भरमार

राजकुमार की नई Mercedes Benz GLS 400d में बेहतरीन फीचर्स की भरमार है। इस लग्ज़री एसयूवी में 12.3 की दो कनेक्टेड स्क्रीन्स (पहला डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और दूसरा MBUX इंफोटेनमेंट सिस्टम), एंड्रॉयड ऑटो, ऐप्पल कारप्ले, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Burmester सराउंड साउंड सिस्टम, 5 ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, एयर क्वालिटी कंट्रोल, क्रूज़ कंट्रोल, सीट लंबर सपोर्ट, फ्रंट एंड रियर कप होल्डर्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, नैविगेशन सिस्टम, फाइंड माय कार लोकेशन, एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन, वॉइस कंट्रोल, पैनोरैमिक सनरूफ, 9 एयरबैग्स, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ब्रेक असिस्ट, चाइल्ड सेफ्टी लॉक्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, क्रैश सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, EBD, 360 व्यू कैमरा, जियो-फेंस असिस्ट और दूसरे कई बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की केयर के लिए रखें इन बातों का ध्यान, परेशानी नहीं भटकेगी आस-पास

दमदार परफॉर्मेंस

राजकुमार की नई Mercedes Benz GLS 400d में 3.0 लीटर डीज़ल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इससे कार को 325.86 bhp पावर और 700 Nm टॉर्क मिलता है। इस लग्ज़री कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ 9G-TRONIC गियरबॉक्स मिलता है। इसके साथ ही कार में ऑल-व्हील ड्राइव भी है। ऐसे में इस कार को दमदार परफॉर्मेंस मिलती है।