नई दिल्ली: यूज्ड कार का मार्केट काफी बढ़ गया है, अगर आपको कार के बारे में सही इंफार्मेशन दी जाए तो यूज्ड कार खरीदने में कोई बुराई नहीं है। अक्यू्ज्ड्सर देखा गया है कि कार बेचते समय लोग बाकी सभी बातें तो सही बताते हैं लेकिन कार कितने किमी चली है इसके बारे में झूठ बोल देते हैं, ताकि उन्हें कार की सही कीमत मिल सके। इसीलिए आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताएंगे कि आप चंद मिनटों में जान जाएंगे कि कार के किलोमीटरों के साथ छेड़ छाड़ हुई है यानि कार के odometer के साथ छेड़छाड़ कर दूरी को कम दिखाया जा रहा है।