नई दिल्ली : भारत में कार या बाइक कुछ भी खरीदना हो, कस्टमर्स सबसे पहला सवाल पूछता है कि माइलेज कितना है, स्पेशली बाइक के मामले में। दरअसल माइलेज जितना ज्यादा होता है बाइक पर होने वाला खर्च उतना ही कम होता है। यही वजह है कि कंपनियां हर नई बाइक के साथ ज्यादा माइलेज देने का दावा करती हैं। अगर आप भी ऐसी बाइक तलाश कर रहे हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसी बाइक्स बताने वाले है जिनके लिए कंपनियां 100kmpl माइलेज का दावा करती है। सबसे बड़ी बात है कि ये बाइक्स 50000 से भी कम की कीमत में आ जाती हैं।