5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मात्र 42 हजार रुपये में मिल रही है Bajaj की ये स्टाइलिश Bike, 1 लीटर में देती है 104 किमी का माइलेज

बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) बेहद सस्ती बाइक है और माइलेज में तो इसका जवाब ही नहीं है। ये हैं इस बाइक के दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

2 min read
Google source verification
Bajaj Platina

मात्र 42 हजार रुपये में मिल रही है Bajaj की ये स्टाइलिश Bike, 1 लीटर में देती है 104 किमी का माइलेज

जिस तरह से पेट्रोल की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है तो ये लग रहा है कि आने वाले समय में बाइक चलाना भी मुश्किल का काम हो जाएगा। जी हां जो लोग रोजाना बाइक से लंबी दूरी तय करते हैं जैसे ऑफिस, कॉलेज या अन्य किसी काम से बाइक की सवारी करने वाले लोगों के लिए पेट्रोल की कीमत बढ़ना बहुत दिक्कत वाली बात है। अगर आप ज्यादा बाइक चलाते हैं तो आप चाहते हैं कि कोई तो ऐसी बाइक हो जो कम पेट्रोल में ज्यादा चल सके। जी हां आज हम आपको भारत में बिकने वाली एक ऐसी ही मोटरसाइकिल के बारे में बता रहे हैं जो कि कम पेट्रोल की खपत करते हुए ज्यादा दूरी तय करती है।

बाइक का इंजन जितना ज्यादा हल्का होगा वो उतनी ही ज्यादा माइलेज देगी। इसलिए 100 सीसी सेगमेंट वाली बाइक माइलेज के मामले में काफी ज्यादा दमदार होती हैं। भारत में बजाज की एंट्री लेवल सेगमेंट बाइक बजाज प्लेटिना (Bajaj Platina) बेहद सस्ती बाइक है और माइलेज में तो इसका जवाब ही नहीं है। आइए इस बाइक के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के बारे में जानते हैं।

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 102 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 8.2 पीएस की पावर और 8.6 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 4 स्पीड गियरबॉक्स वाली ये बाइक पावर के मामले में बहुत ज्यादा दमदार है।

बजाज प्लेटिना एक कम्फर्टेबल बाइक है, इसमें स्प्रिंग टाइप्स सीट, 28% लंबा फ्रंट सस्पेंशन, 22% लंबा रियर स्प्रिंग सस्पेंशन। इस बाइक को चाहे कितने भी खराब रास्ते पर चलाया जाए, लेकिन इसको चलाने वाला और पीछे बैठने वाला परेशान नहीं हो सकता है।

माइलेज
माइलेज की बात की जाए तो ये बाइक प्रति लीटर पेट्रोल में 104 किमी का दमदार माइलेज देती है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो बजाज प्लेटिना की एक्स शोरूम कीमत लगभग 42,640 रुपये से 44,653 रुपये तक है। ये एक काफी ज्यादा आरामदायक बाइक है और माइलेज के मामले में इसे पूरी दुनिया में नंबर वन माना जाता है।