अगर सुरक्षा के लिहाज से बात की जाए तो चीन के राष्ट्रपति की कार अत्यधिक सुरक्षित बनाई गई है। इस कार को हर तरह के हमले को झेलने में सक्षम बनाया गया है। अब चीन के राष्ट्रपति की सुरक्षा का जिम्मा इस कार पर है तो ये कार खास होगी इस बात में कोई शक नहीं है। शी जिनपिंग दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश के राष्ट्रपति हैं, इसलिए इनकी जान पर सबसे ज्यादा खतरा हमेशा बना रहता है। चीन के राष्ट्रपति हॉन्ग क्यू लिमोसिन में चलते हैं और इस कार दुनिया की सबसे सुरक्षित कार माना जाता है।