11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Citroën ने मचाई देश में धूम, जनवरी में सेल्स में हुई रिकॉर्ड 1910% ग्रोथ

Citroën Sales In India In January 2023: साल का पहला महीना यानि की जनवरी को खत्म हुए और दूसरे महीने यानि की फरवरी को शुरू हुए कुछ दिन बीत चुके हैं। इसके साथ ही जनवरी 2023 में देश में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट भी सामने आ गई है। इस रिपोर्ट के अनुसार कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन ने पिछले महीने देश में रिकॉर्ड ब्रेकिंग सेल्स ग्रोथ दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 8 Feb 2023, 4:16 PM IST

citroen_india.jpg

Citroen India

2023 को एक महीना बीत चुका है। साल का पहला महीना यानि की जनवरी को खत्म हुए और दूसरे महीने यानि की फरवरी को शुरू हुए कुछ दिन बीत चुके हैं। साल की शुरुआत से पहले देश के ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्स ने 2023 को भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए के बड़ा साल बताया था। कुछ दिन पहले ही जनवरी में भारत में बिकी गाड़ियों की सेल्स रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट में कई कंपनियों की पिछले महीने की सेल्स के आंकड़े बताएं गए हैं और इससे साफ है कि यह साल देश के ऑटोमोबाइल मार्केट के लिए एक बड़ा साल होने वाला है। कई कंपनियों ने पिछले महीने देश में बेहतरीन सेल्स की, पर फ्रांस की कार निर्माता कंपनी सिट्रोएन (Citroën) ने कुछ ऐसा कर दिखाया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

बेची इतनी गाड़ियाँ

सिट्रोएन इंडिया (Citroën India) की जनवरी 2023 में देश में सेल्स की स्थिति पर गौर किया जाएं, तो इसमें काफी सुधार आया है। कंपनी ने साल के पहले महीने में भारत में 804 गाड़ियाँ बेची है। इस समय सिट्रोएन की सिर्फ दो गाड़ियाँ ही भारतीय लाइनअप में शामिल हैं। Citroën C5 Aircross और Citroën C3। Citroën C5 Aircross एक एसयूवी है जबकि Citroën C3 एक हैचबैक। कंपनी देश में अपने लाइनअप को बढ़ाने का प्लान बना चुकी है और जल्द ही अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार Citroë e-C3 देश में लॉन्च करने की तैयारी में है।


यह भी पढ़ें- Hyundai Verna के नेक्स्ट जनरेशन मॉडल को लेकर बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू होगा प्रोडक्शन

सेल्स में रिकॉर्ड ब्रेकिंग ग्रोथ

सिट्रोएन इंडिया ने जनवरी 2023 में सेल्स में रिकॉर्ड ब्रेकिंग ग्रोथ (बढ़ोत्तरी) दर्ज की है। कंपनी की जनवरी 2022 और जनवरी 2023 की सेल्स के आंकड़ों पर गौर किया जाएं, तो सिट्रोएन इंडिया ने पिछले महीने देश में 804 गाड़ियाँ। वहीँ सिट्रोएन इंडिया ने पिछले साल इसी महीने सिर्फ 40 गाड़ियाँ ही बेची थी। ऐसे में जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी ने 764 गाड़ियाँ ज़्यादा बेची। वहीँ अगर सेल्स ग्रोथ पर गौर किया जाएं, तो जनवरी 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में ईयर टू ईयर बेसिस पर कंपनी को 1910% का रिकॉर्ड ब्रेकिंग इजाफा देखने को मिला है।

यह भी पढ़ें- Ola Electric की साल के पहले महीने में धूम, इतने हज़ार S1 और S1 Pro इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बेचे