एंबेसडर कार भारत में कभी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाली कार थी। जी हां एक दौर था जब एंबेसडर को स्टेटस का प्रतीक माना जाता और ऐसा होना भी बिल्कुल लाजमी था, क्योंकि सिर्फ कुछ अमीर लोगों के पास ही ये कार नजर आया करती थी। इस कार को पुलिस भी उपयोग करती थी और बड़े-बड़े नेता, अधिकारी और व्यापारी लोग इसमें चलते थे। आपने भी सड़कों पर इस कार को देखा होगा और ये कार सड़कों पर अभी भी नजर आती है, लेकिन कुछ साल पहले इस कार की कंपनी बिक गई, जिसके बाद इसका प्रोडक्शन ही बंद कर दिया गया।