27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Automobile / Car / Scorpio और XUV500 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आपकी सोच से भी कम हुई कीमत

Scorpio और XUV500 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आपकी सोच से भी कम हुई कीमत

महिंद्रा की एसयूवी खरीदने के लिए इस समय आपके पास सबसे अच्छा मौका है। इस दौरान स्कॉर्पियो, एक्सयूवी500, बोलेरो और केयूवी100 पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 10 Sep 2018, 12:58 PM IST

Mahindra Suv's

Scorpio और XUV500 पर मिल रहा है बंपर डिस्काउंट, आपकी सोच से भी कम हुई कीमत

अगर आप नई एसयूवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो खरीदारी के लिए इससे अच्छा मौका आपको दोबारा नहीं मिलेगा। जी हां महिंद्रा अपनी बेहतरीन एसयूवी पर इस साल का सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है। आइए जानते हैं किस एसयूवी पर मिल रहा है कितना डिस्काउंट।

महिंद्रा स्कॉर्पियो ( Mahindra Scorpio )
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 2523 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन है जो कि 75 बीएचपी की पावर और 200 एनएम का टार्क जनरेट करता है। इसी के साथ स्कॉर्पियो में 2179 सीसी का सीआरडीआई इंजन दिया गया है जो कि 120 बीएचपी की पावर और 280 एनएम का टार्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो में 6-स्पीड गियरबॉक्स और 4×4 पावर का विकल्प आता है। सीटिंग स्पेस की बात की जाए तो स्कॉर्पियो में 8-9 सीटिंग का विकल्प आता है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 10.0 से 16.37 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी की खरीद पर 35 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

महिंद्रा एक्सयूवी500 ( Mahindra XUV500 )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसयूवी में 2179 सीसी का 4 सिलेंडर वाला 16वी एमहॉक डीजल इंजन दिया गया है जो कि 155 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 सीट वाली ये एसयूवी फिलहाल मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के विकल्प के साथ आती है। माइलेज की बात की जाए तो Mahindra XUV500 प्रति लीटर डीजल में 14 किमी का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये एसयूवी 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत लगभग 12.56 से 19.26 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी की खरीद पर 20 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

महिंद्रा बोलेरो ( Mahindra Bolero)
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो बोलेरो में 2523 सीसी का सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 62 बीएचपी की पावर और 195 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन पावर के साथ आता है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 15.4 किमी का माइलेज देती है। ये एक 7 सीटर कार है जो कि हाईवे के साथ-साथ गांवों के कच्चे रास्तों पर भी आसानी से चल सकती है। कीमत की बात की जाए तो महिंद्रा बोलेरो की एक्स शोरूम कीमत 7.45 से 9.12 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी की खरीद पर 17 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।

ये भी पढ़ें- इस 'देसी' Scooter के आगे विदेशी Bikes भी पड़ रही हैं ठंडी, इस दिन हो रही है डिलिवरी शुरू

महिंद्रा केयूवी 100 एनएक्सटी ( Mahindra KUV100 NXT)
इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो केयूवी 100 में 1198 सीसी का सिलेंडर वाला डीजल इंजन दिया गया है जो कि 77 बीएचपी की पावर और 190 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस इंजन पावर के साथ आता है। ये एसयूवी प्रति लीटर में 25.4 किमी का माइलेज देती है। ये एक 6 सीटर कार है जो कि काफी बेहतरीन है। कीमत की बात की जाए तो इस गाड़ी की एक्स शोरूम कीमत 4.7 से 7.77 लाख रुपये तक है। इस एसयूवी की खरीद पर 69 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है।