लुक और स्टाइल की बात करें तो ये एसयूवी गो क्रॉस के कॉन्सेप्ट मॉडल जैसी हो सकती है। आॅटो एक्स्पो 2016 में गो क्रॉस का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया गया था। उसमें 7 सीट थी, लेकिन ये एसयूवी 5 सीट वाली होगी। ये एसयूवी सब 4 मीटर कैटेगरी में आ सकती है। माना जा रहा है कि नई एसयूवी रेनॉल्ट-निसान अलायंस के सीएमएफ-ए प्लैटफॉर्म पर बेस्ड होगी।