Car Modification: बहुत से लोग अपनी कार को फैशन में अलग ट्रेंडी दिखाने के लिए उसमें बदलाव (मॉडिफिकेशन) करवाते हैं। कोई कार का रंग बदलवाता है, कोई इंजन अलग लगवाता है, तो कोई सस्पेंशन या ब्रेक को अपग्रेड करवा लेता है। लेकिन इन बदलावों का असर आपको कार के इंश्योरेंस पर भी पड़ता है। अगर आपने इंजन, ब्रेक, सस्पेंशन, पेंट आदि में कोई बदलाव किया है तो उससे आपके इंश्योरेंस क्लेम पर भी असर पड़ सकता है। कई बार इंश्योरेंस होने पर भी क्लेम मिलने में दिक्कत हो सकती है।