अगर आप अपनी पसंद के हिसाब से नंबर लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको parivahan.gov.in साइट पर जाकर पंजीकरण करना होगा। बाद में वीआईपी नंबर्स की बोली लगाई जाएगी और नंबर खरीदे जाएंगे। इस साइट पर सिर्फ दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, दादर और नगर हवेली, गोवा, गुजरात, हरियाणा, जम्मू और कश्मीर, पंजाब और झारखंड जैसे राज्य ही मौजूद हैं।