जैसे एक मशीन को सही तरह से ऑपरेट करने के लिए उसके सभी पार्ट्स का सही इस्तेमाल ज़रूरी है, ठीक उसी तरह से एक कार को भी सही तरह से चलाने के लिए उसके सभी पार्ट्स का सही से इस्तेमाल करना ज़रूरी है। कार भी एक मशीन होती है और इसमें कई पार्ट्स होते हैं। कार के सभी पार्ट्स के सही इस्तेमाल से कार की कंडीशन सही रहती है और परफॉर्मेंस भी बनी रहती है। कार के इन अहम् पार्ट्स में क्लच भी शामिल है। कार में क्लच का इस्तेमाल कार के इंजन और ट्रांसमिशन को कनेक्ट और डिसकनेक्ट करने के लिए किया जाता है। गियर शिफ्ट करते कार के क्लच का इस्तेमाल किया जाता है। कार के क्लच का सही से इस्तेमाल बहुत ही ज़रूरी है। कुछ आसान बातों का ध्यान रखकर कार के क्लच का सही इस्तेमाल किया जाता है जिससे इसकी कंडीशन और परफॉर्मेंस लंबे समय तक सही बनी रहे।