भारत समेत दुनियाभर में पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की पॉपुलैरिटी और डिमांड तेज़ी से बढ़ी है। इस वजह से दुनियाभर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स का मार्केट भी तेज़ी से बढ़ा है। पर इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के साथ एक बड़ी समस्या है जो पिछले कुछ महीनों में काफी देखने को मिली है। वो समस्या है इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगना। देश ही नहीं, दुनियाभर में पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में आग लगने के कई मामले देखे जा रहे हैं। हाल ही में इसी तरह का एक और मामला सामने आया है। यह मामला एथर एनर्जी (Ather Energy) कंपनी के स्कूटर में देखने को मिला है।