5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन आसान टिप्स को अपनाएं और अपनी कार की उम्र बढ़ाएं

क्या आप भी अपनी कार की उम्र को बढ़ाना चाहते हैं? आइए जानते हैं कुछ आसान टिप्स जिनके माध्यम से आप ऐसा कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Oct 2022, 12:52 PM IST

car_care.jpg

Car Maintenance

नई कार खरीदते समय लोग बेहद उत्साहित रहते हैं और पहले 1-2 सालों में इसका बहुत ध्यान रखते हैं। पर धीरे-धीरे लोग अपनी कार के विषय में कुछ ऐसी गलतियाँ करना शुरू कर देते हैं, जिससे उनकी कार को नुकसान पहुँचता है, सस्पेंशन खराब हो जाता है और दूसरी परेशानियाँ भी हो जाती हैं। ये सब लापरवाही का नतीजा होता है और इससे कार की उम्र घटती है। पर समझदारी का इस्तेमाल करते हुए आप अपनी कार की उम्र को बढ़ा भी सकते हैं।


आइए जानते हैं कुछ ऐसी आसान कार केयर टिप्स के बारे में, जिनका इस्तेमाल कर आप अपनी कार की उम्र बढ़ा सकते हैं।

ड्राइविंग करते समय रखे सड़क का ध्यान

ड्राइविंग करते समय हमेशा सड़क का ध्यान रखना चाहिए। कई बार सड़क पर गड्ढें होते हैं, जिनसे कार को नुक्सान पहुँच सकता है। ऐसे में ड्राइव करते समय इन गड्ढों से बचना चाहिए।

अनावश्यक एक्सेसरी न लगवाएं

अक्सर ही लोग अपनी कार में अनावश्यक एक्सेसरी लगवा लेते हैं, जिससे कार का वज़न बढ़ जाता है और उसकी परफॉर्मेंस पर भी नकारात्मक असर पड़ता है। अतः इससे बचना चाहिए।


यह भी पढ़ें- ADAS फीचर के साथ पाए सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस, जानिए किन गाड़ियों में हैं उपलब्ध

सामान की ओवरलोडिंग से बचे

अपनी कार में ज़्यादा भारी-भरकम सामान रखने से बचना चाहिए। ज़रूरत से ज़्यादा सामान की लोडिंग कार के सस्पेंशन के लिए सही नहीं होता। ऐसे में कार में लिमिटेड सामान ही रखना चाहिए।

सावधानी से लगाए ब्रेक

कार के ब्रेक बड़ी ही सावधानी से लगाने चाहिए। कई बार लोग अनावश्यक रूप से कहीं भी ब्रेक लगा देते हैं, जिससे कार के सस्पेंशन पर दबाव बढ़ता है। ऐसे में ब्रेक्स का इस्तेमाल बड़ी सावधानी से किया जाना ज़रूरी है।

यह भी पढ़ें- Mahindra की इस कार की भारत के बाद अब विदेश में भी धूम, निर्यात में 6800% इजाफे के साथ बना नया रिकॉर्ड