5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ADAS फीचर के साथ पाए सुरक्षित ड्राइविंग एक्सपीरियंस, जानिए किन गाड़ियों में हैं उपलब्ध

आजकल गाड़ियों में सेफ्टी के लिए कई लेटेस्ट फीचर्स मिलते हैं। उन्हीं में से एक है ADAS फीचर। पर क्या है यह फीचर? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 27 Oct 2022, 12:21 PM IST

adas.jpg

ADAS

आज के इस दौर में टेक्नोलॉजी (Technology) का तेज़ी से विकास हो रहा है, जिससे नई और लेटेस्ट चीज़ें देखने को मिलती हैं। कार मार्केट भी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से अछूता नहीं है। आजकल गाड़ियों में भी कई नए और ऐसे लेटेस्ट फीचर्स (Latest Features) देखने को मिलते हैं, जिनके बारे में एक समय पर किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। मल्टीमीडिया से लेकर सेफ्टी तक के लिए नए फीचर्स आजकल देखने को मिलते हैं। इन्हीं में से एक है ADAS फीचर।


क्या है ADAS?

ADAS का मतलब है एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम। यह एक ऐसा सिस्टम है जो सेफ ड्राइविंग के लिए बहुत ही उपयुक्त है। फिलहाल इस सिस्टम में 5 लेवल्स हैं। जितने ज़्यादा लेवल्स, उतने ज़्यादा फीचर्स।

यह भी पढ़ें- Mahindra की इस कार की भारत के बाद अब विदेश में भी धूम, निर्यात में 6800% इजाफे के साथ बना नया रिकॉर्ड

कैसे काम करता है ADAS?

जिस कार में ADAS फीचर होता है, उस कार में रडार, कैमरा, सेंसर्स जैसी टेक्नोलॉजी को मिलाकर एक एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम तैयार किया जाता है। इससे कार के आस-पास किसी वस्तु, वाहन, व्यक्ति आदि के आने पर कार उन्हें पहचानकर ड्राइवर को अलर्ट कर देती है। ऐसे में जब आप इस फीचर वाली कार को ड्राइव कर रहे होते हैं और आपकी कार के सामने कोई व्यक्ति आ जाता है, कोई अन्य कार गलत तरीके से ओवरटेक करके या दूसरी लेन से अचानक आपकी कार के सामने या साइड में आ जाती है और टकराने की संभावना पैदा हो जाती है, तो ADAS फीचर आपको इसके बेसिस पर सिग्नल भेजता है। इससे आप ड्राइविंग के दौरान अलर्ट हो जाएंगे और किसी भी तरह की दुर्घटना से बच सकेंगे।


भारत में किन गाड़ियों में उपलब्ध है यह शानदार सेफ्टी फीचर?

अधिकांश लग्ज़री गाड़ियों में यह फीचर मिलता है। पर अगर आप इस फीचर वाली कार खरीदना चाहते हैं और लग्ज़री कार पर खर्च नहीं करना चाहते, तो Mahindra XUV700, MG Astor, नई Honda City और कुछ अन्य चुनिंदा मॉडल्स खरीदकर भी इस सेफ्टी फीचर का लाभ उठा सकते हैं।


यह भी पढ़ें- इस देश में मोटरसाइकिल चलाना पड़ सकता है आपकी जेब पर भारी, जानिए कारण