5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस देश में मोटरसाइकिल चलाना पड़ सकता है आपकी जेब पर भारी, जानिए कारण

दुनिया में अलग-अलग जगह के ट्रैफिक और वाहन संबंधी नियमों में अंतर होता है। पर एक ऐसा देश है जहाँ मोटरसाइकिल चलाना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। कहाँ और क्यों? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2022, 3:06 PM IST

motorcycle_riding_in_singapore.jpg

Motorcycle Riding in Singapore

अक्सर ही हम दुनिया के अजीबोगरीब नियमों के बारे में सुनते रहते हैं। पर शायद ही आपने पहले कुछ ऐसा सुना होगी कि एक देश ऐसा भी है जहाँ की सडकों पर मोटरसाइकिल चलाना आपकी जेब पर काफी भारी पड़ सकता है। इतना महंगा, जितने में भारत में कई मोटरसाइकिल खरीदी जा सकती हैं। यह पढ़कर मन में यह सवाल आना बहुत ही स्वाभाविक है कि ऐसा कौनसा देश है जहाँ मोटरसाइकिल चलाना बहुत ही महंगा है? तो इसका जवाब है..सिंगापुर।


क्यों है सिंगापुर में मोटरसाइकिल चलाना महंगा?

भूमि परिवहन प्राधिकरण के द्वारा हाल ही में जारी किए गए आँकड़ों के अनुसार सिंगापुर (Singapore) में 10 साल के लिए मोटरसाइकिल परमिट लेने के लिए पहले 12,801 सिंगापुर डॉलर (लगभग 7.40 लाख रुपये) देने होते थे। इस कीमत पर भारत (India) में 8-9 सामान्य मोटरसाइकिलेँ खरीदी जा सकती हैं या फिर एक अच्छी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल भी और फिर भी आपके कुछ रुपये बच भी जाएंगे। लेकिन अब सिंगापुर में मोटरसाइकिल परमिट की कीमत और भी बढ़ा दी गई है। अब यह कीमत 20,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 11.66 लाख रुपये) हो गई है। इस कीमत में भारत में 2 अच्छी स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल खरीदी जा सकती है। और अगर आप सिर्फ मोटरसाइकिल की सवारी करना चाहते हैं, तो भी आपको 5,000 सिंगापुर डॉलर (लगभग 2.92 लाख रुपये) खर्च करने होंगे होंगे। यानि की मोटरसाइकिल राइडर्स के लिए किसी भी तरह की राहत नहीं है।

भारत में कमर्शियल वाहनों के परमिट के लिए भी 5 साल के सिर्फ लगभग 19,500 रुपये ही खर्च करने पड़ते हैं।



यह भी पढ़ें- Hyundai की इस "मेड इन इंडिया" कार का विदेश में जलवा, जानिए कैसे

क्या है इस ऊँची कीमत का कारण?

सिंगापुर में नई कार/मोटरसाइकिल खरीदना मुश्किल नहीं होता, इसलिए वहाँ के लोगों के पास एक से ज्यादा वाहन होते हैं। इसके कारण सड़क पर ट्रैफिक की स्थिति काफी ख़राब रहती है। ऐसे में सड़कों पर गाड़ियों और मोटरसाइकिलों की संख्या को सीमित करने के के लिए सिंगापुर सरकार ने परमिटों को महंगा कर दिया है, जिससे लोग नया वाहन खरीदने से बचें और ट्रैफिक की स्थिति को काबू में लाया जा सके। इतना ही नहीं, सिंगापुर की सरकार ने सितंबर 2022 तक एक शहर में गाड़ियों की लिमिट संख्या लगभग 6,50,000 और मोटरसाइकिलों की लिमिट संख्या लगभग 1,42,000 तक सीमित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें- Ola का नया प्लान, इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कदम रखने की तैयारी