5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hyundai की इस “मेड इन इंडिया” कार का विदेश में जलवा, जानिए कैसे

हुंडई की एक "मेड इन इंडिया" कार हाल ही में देश की सबसे ज़्यादा निर्यात होने वाली कार बन गई है। यह पढ़कर मन में यह सवाल सवाल आना स्वाभाविक है कि कौनसी कार? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Oct 2022, 2:02 PM IST

verna.jpg

Hyundai Verna

सितंबर में देश के ऑटोमोबाइल मार्केट (Automobile Market) में बेहतरीन प्रदर्शन किया। फेस्टिव सीज़न (Festive Season) की वजह से चाहे सेल हो, या प्रोडक्शन, सभी में इजाफा देखने को मिला। हाल ही में ऑटोमोबाइल मार्केट के बेहतरीन बिज़नेस का एक और उदाहरण देखने को मिला। हुंडई (Hyundai) की एक "मेड इन इंडिया" कार का विदेश में भी जलवा है। ऐसे में मन में यह सवाल आता है कि आख़िरकार किस कार ने यह कमाल कर दिखाया है? जवाब है हुंडई वरना।


कार का "कारनामा"


हुंडई इंडिया (Hyundai India) के तहत देश में ही बनी वरना (Verna) ने हाल ही में एक कारनामा कर दिखाया है। दरअसल भारत में बनी गाड़ियों की विदेश में भी अच्छी डिमांड होती है। ऐसे में कई भारतीय गाड़ियों को बड़े स्केल पर देश के बाहर निर्यात (Export) किया जाता है। हाल ही में आए सितंबर 2022 के आँकड़ो पर गौर किया जाए, तो हुंडई वरना पिछले महीने देश की सबसे ज़्यादा निर्यात होने वाली कार बन गई है।

यह भी पढ़ें- Ola का नया प्लान, इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद अब इलेक्ट्रिक कार मार्केट में कदम रखने की तैयारी

मारुति को भी पीछे छोड़ा

आमतौर पर मारुति की गाड़ियाँ सबसे ज़्यादा निर्यात होने वाली गाड़ियाँ होती हैं। पर पिछले महीने हुंडई वरना ने इस मामले में मारुति को भी पीछे छोड़ दिया। कंपनी ने सितंबर 2022 में इस कार की कुल 4,190 यूनिट्स दूसरे देशों में निर्यात की।


पिछले महीने निर्यात के मामले में टॉप 5 भारतीय गाड़ियाँ :->

1. हुंडई वरना - 4,190 यूनिट्स का किया निर्यात।

2. मारुति सुज़ुकी डिज़ायार - 4,070 यूनिट्स का किया निर्यात।

3. किआ सेल्टॉस - 4,012 यूनिट्स का किया निर्यात।

4. निसान सनी - 3,979 यूनिट्स का किया निर्यात।

5. मारुति सुज़ुकी स्विफ्ट - 3,908 यूनिट्स का किया निर्यात।

यह भी पढ़ें- Skoda ने पेश की नई इलेक्ट्रिक कार, शानदार फीचर्स के साथ मिलेगी 500km की ड्राइविंग रेंज