
Ford ला रहा है शानदार टेक्नोलॉजी, चाभी नहीं ड्राइवर की आवाज से चालू होगी कार
नई दिल्ली: आजकल लोग घर और ऑफिस हर जगह एलेक्सा का यूज कर रहे हैं। एलेक्सा के बढ़ते चलन को देखते हुए फोर्ड अब अपनी कारों कमें भी एलेक्सा फीचर को इंट्रोड्यूज करने वाला है। यानि अब कार को कंट्रोल करने के लिए एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले जैसे फीचर्स नहीं बल्कि ड्राइवर की आवाज से कार कंट्रोल होगी।
फोर्ड पहली ऐसी कंपनी हो जाएगी जो अपने पोर्टफोलियो की सभी कारों में यह फीचर जोड़ने जा रही है, जो यूजर की आवाज पर काम करेगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी कई भाषाओं में इसकी टेस्टिंग कर रही है, जिसमें हिंदी भी शामिल है। कंपनी अपने इस प्रोडक्ट को सिर्फ अमेरिका में नहीं बल्कि दुनियाभर में लॉन्च करेगी। खबरों की मानें तो अगले साल यानि 2020 तक ये कारें भारत में लॉन्च हो सकती हैं।
एलेक्सा की खासियत- एलेक्सा के लिए फोर्ड ने अमेजन से पार्टनरशिप की है।
Published on:
27 Mar 2019 11:04 am
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
