अमेरिका की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी फोर्ड की बेहतरीन कॉम्पैक्ट एसयूवी फोर्ड इकोस्पोर्ट ( ford EcoSport ) भारत में काफी ज्यादा पसंद की जाती है। अगर आपके पास भी ये एसयूवी तो इससे जुड़ी एक बड़ी खबर हम आपको बताने जा रहे हैं। जी हां फोर्ड ने ईकोस्पोर्ट की 7,249 यूनिट्स को हाल ही में रिकॉल किया है। इकोस्पोर्ट के पेट्रोल इंजन वाले फेसलिफ्ट मॉडल को वापस मंगवाया गया है।