12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Honda Amaze से लेकर City पर मिल रहा है एक लाख का डिस्काउंट, साथ में मिलेंगे ये बेनेफिट्स

Honda Cars Discount: अगस्त के इस महीने में अगर आप हौंडा की एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कम्पनी अपनी 3 कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अमेज से लेकर सिटी जैसी कारों पर पूरे एक लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

2 min read
Google source verification
honda_cars_discount.jpg


Honda Cars India Discount:
भारत में होंडा एक बार फिर अपनी पकड़ को मजबूत करने की जी-तोड़ कोशिश कर रही है। अगस्त के इस महीने में अगर आप हौंडा की एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह मौका आपके लिए काफी अच्छा साबित हो सकता है। कम्पनी अपनी 3 कारों पर काफी अच्छा डिस्काउंट ऑफर कर रही है। अमेज से लेकर सिटी जैसी कारों पर पूरे एक लाख रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। आइये जानते हैं इन तीनों मॉडल्स के बारे में...




Honda Amaze पर 21,000 रूपये का डिस्काउंट:

अगर आप हौंडा अमेज खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपको इस कार पर 21,000 रूपये तक का डिस्काउंट मिल जाएगा। यह एक कॉम्पैक्ट सेडान कार है जोकि सबसे बेहतरीन इंजन के साथ आती है। अमेज में स्पेस काफी अच्छा मिल जाता है और यह सिटी से लेकर हाईवे पर बेहतर प्रदर्शन करती है। अमेज की एक्स-शो रूम कीमत 7.05 लाख रुपये से शुरू होती है इस कार में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 18.6kmpl की माइलेज ऑफर करता है।



Honda City पर 1 लाख तक का डिस्काउंट:

अगर आप Honda City e:HEV मॉडल खरीदते हैं तो आपको इस कार पर 1 लाख रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। जोकि हौंडा का सबसे बड़ा डिस्काउंट है। इसमें लगा इंजन 126PS की पावर है और इसमें 27.13km की माइलेज ऑफर करता है। इसकी कीमत 18.89 लाख रूपये से शुरू होती है। इसके अलावा 5th जनरेशन City को खरीदने पर आपको 73 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। इसकी एक्स-शो रूम कीमत 11.57 लाख रूपये से शुरू होती है। इसमें 1.5 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जोकि 18.4km की माइलेज ऑफर करता है।




Honda Elevate से उठा पर्दा:

हाल ही में होंडा कार्स इंडिया की मिड साइज़ एसयूवी Elevate से पर्दा उठाया है । नई Honda Elevate का स्टाइल बोल्ड है और यह दिखने में काफी इम्प्रेस करता है। इसमें बड़ी रेक्टैंगुलर ग्रिल, स्क्वायर-ऑफ व्हील आर्च और क्लीन लाइन्स के साथ एक अपराइट फ्रंट फेसिया है। इसके अलावा इसमें एलईडी हेडलैम्प्स ऊपर और एल-आकार की एलईडी टेल लाइट्स हैं और यह डुअल-टोन अलॉय व्हील्स पर चलती है। इसके अलावा इसमें डुअल-टोन इंटीरियर के साथ आता है। इसमें सेंटर में 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है।


इंजन की बात करें तो नई होंडा एलिवेट एसयूवी में 1.5 लीटर डीओएचसी i-VTEC इंजन लगा है, जो कि 119hp की मैक्सिमम पावर और 145Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। एलिवेट में 6 स्पीड मैनुअल और सीवीटी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं। होंडा ने हाल में ही इस मिड साइज एसयूवी की फ्यूल माइलेज कैपेसिटी के आंकड़े साझा किए हैं। मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, एलिवेट 15.31kpl की माइलेज देती है। जबकि CVT के साथ, यह 16.92kpl का माइलेज देती है।