नई दिल्ली: कार चलाने का शौक तो सभी को होता है लेकिन क्या आपको पता है कि कार चलाना सीखने के बाद कुछ और काम भी होते हैं जो हर ड्राइवर को आने चाहिए। इन्ही में से एक होता है कार के टायर बदलना। आपने कई बार लोगों को देखा होगा जिन्हें कार तो चलानी आती है लेकिन ड्राइविंग से जुड़ा ये बेसिक काम नहीं आता। और कई लोगों को आता भी होगा तो जब तक कोई और सहारा होता है वो खुद नहीं बदलते। कारण टायर बदलने में वक्त लगता है और ये काफी ट्रिकी काम होता है।खैर अगर आपको भी ऐसा लगता है तो हम आपको इसका आसान तरीका बताते हैं जिससे कि टायर बदल जाएगा और आपको अहसास भी नहीं होगा, वो भी चंद मिनटों में।