हम जब भी कोई नई कार खरीदते हैं तो ये चाहते हैं कि वो कार बिल्कुल नई रहे और उस पर किसी भी तरह की खरोंच न लगे। कार को खरोंच से बचाने के लिए लोग बहुत सी तकनीक अपनाते हैं। कारों पर तरह-तरह की एसेसरीज लगवाते हैं ताकि कार पर कोई खरोंच न आए, लेकिन कितनी भी कोशिश करने पर खरोंच आ ही जाती है। अगर आपकी कार पर भी किसी तरह की खरोंच आ गई है तो अब आपको बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं, क्योंकि हम आपको एक ऐसी तकनीक के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप घर बैठे अपनी कार पर लगी खरोंचों को हटा सकते हैं।