अब कंपनी अपनी कारों की बिक्री में इजाफा करना चाहती हैं, जिसके लिए कंपनी नई टेक्नोलॉजी को कारों में इस्तेमाल कर रही है। अब कंपनी प्रति वर्ष 7.5 लाख यूनिट्स का उत्पादन करना चाहती है और फिलहाल 7 लाख यूनिट्स प्रति वर्ष का उत्पादन हो रहा है। भारत में हुंडई मोटर्स के एमडी के अनुसार, हुंडई 2020 तक भारत में 8 नई कारों लॉन्च करेगी, जिनमें से एक हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी भी होगी। हुंडई की इलेक्ट्रिक एसयूवी को 2019 में लॉन्च किया जा सकता है।