इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो हुंडई आई 20 में 1197 सीसी का इंजन दिया गया है जो कि 82 बीएचपी की पावर और 115 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये कार प्रति लीटर में 19.8 किमी की माइलेज देती है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये कार एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स से लैस होकर आती है। हुंडई एलीट आई 20 में 5 लोगों के बैठने के लिए सीटिंग है। कार में अंदर बैठने के लिए काफी स्पेस, जो कि यात्रियों को अच्छी सुविधा देता है। आकार की बात की जाए तो आई 20 की लंबाई 3985 मिमी, चौड़ाई 1734 मिमी और ऊंचाई 1505 मिमी है।