आज हम राजपूताना कस्टम्स द्वारा मोडिफाई की गई एक बाइक के बारे में बता रहे हैं जो कि 11 स्पॉक एलॉय व्हील से लैस होकर आती है और इसका यही डिजाइन काफी शानदार लगता है। इस बाइक को छोड़कर शायद ही कोई और बाइक ऐसे एलॉय व्हील से लैस होकर आती होगी। जी हां अगर आप इस बाइक पर अपने साथ पीछे किसी को बैठाकर घुमने का प्लान बना रहे हैं तो भूल जाइए क्योंकि ये बाइक सिर्फ सिंगल सीट में ही आती है और अकेले बैठकर इसका मजा लिया जा सकता है। सेफ्टी के लिहाज से भी ये बाइक अजब है, क्योंकि इसमें ड्यूल पावर ब्रेक दिए गए हैं जो कि कितनी भी स्पीड में बाइक की गति पर प्रतिबंध लगा सकते हैं। इतिहास से जुड़ी हुई है ये बाइक, क्योंकि इसमे दुनिया के सबसे प्राचीन माने जाने वाले शहर दमिश्क से लाकर मंगवाए गए हैं।