
Hyundai Mobis ने तैयार किया कैमरा मॉनीटरिंग सिस्टम, अब कारों में दिखेंगे साइड व्यू मिरर्स
नई दिल्ली:ऑटोमोबाइल सेक्टर में टेक्नोलॉजी तेजी से बढ़ रही है और उसका असर हाल ही में लॉन्च हुई कारों में भी दिखाई दे रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में लॉन्च हुई कारों में कई लेटेस्ट फीचर्स दिए गए हैं। आने वालों दिनों में आपको कारों में एक नया फीचर देखने को मिलेगा जिसकी वजह से कार के साइड व्यू मिरर्स का इस्तेमाल ख़त्म हो जाएगा। दरअसल साउथ कोरिया की सबसे बड़ी ऑटो पार्ट्स बनाने वाली कंपनी हुंडई मोबीस ( Hyundai Mobis ) ने ने एक कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम विकसित किया है जिसके आने के बाद आपकी कारों में लगने वाले साइड व्यू मिरर्स का इस्तेमाल ख़त्म हो जाएगा।
आपको बता दें कि कार पार्ट्स बनाने वाली कंपनी हुंडई मोबिस की ये नई तकनीक आने वाले समय में कार सेफ्टी को कई गुना बढ़ा देंगे। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि इस कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम के तहत गाड़ी के अंदर तीन हाई-परफॉर्मेंस कैमरा सेंसर होंगे।
कंपनी का ये कैमरा मॉनिटरिंग सिस्टम आने वाले समय में कारों के अंदर देखने को मिलेगा और इसकी वजह से मौजूदा कारों में लगने वाले साइड व्यू मिरर्स की जरूरत ख़त्म हो जाएगी। इसके साथ ही कारें पहले से कहीं ज्यादा सुरक्षित हो जाएंगी और उनमें एक्सीडेंट का ख़तरा नहीं रहेगा।
मौजूदा समय की कारों में जो साइड व्यू मिरर दिए जा रहे हैं उनसे आप बड़ी आसानी से पीछे से आने वाली गाड़ियों को देख सकते हैं लेकिन नया ( Camera Monitoring System ) सिस्टम लगने के बाद आपको इन मिरर्स की जरूरत नहीं पड़ेगी और आपको कार के अंदर ही एक स्क्रीन पर पीछे से आने वाली कारें दिख जाएंगी और इस स्क्रीन पर अन्य कई जरूरी जानकारियां भी मिलेंगी जो कार चलाने में ड्राइवर के बड़े काम आएंगी।
Published on:
22 Jul 2019 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
