8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alturas G4 और Ford Endeavour को धूल चटा देगी Hyundai की ये फ्लैगशिप SUV

हुंडई ने यूएसए में चल रहे लॉस एंजेलिस ऑटो शो में अपनी बेहतरीन एसयूवी हुंडई पेलिसेड ( Hyundai Palisade ) को पेश किया है।

2 min read
Google source verification
 Hyundai Palisade

Alturas G4 और Ford Endeavour को धूल चटा देगी Hyundai की ये फ्लैगशिप SUV

कोरिया की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी हुंडई ने यूएसए में चल रहे लॉस एंजेलिस ऑटो शो में अपनी बेहतरीन एसयूवी हुंडई पेलिसेड ( Hyundai Palisade ) को पेश किया है। फ्लूडिक डिजाइन और स्मूद इंजन वाली ये एसयूवी 8 सीटर है। यूएसए को मिड साइड एसयूवी के लिए सबसे बड़ा बाजार में माना जाता है इसलिए हुंडई ने इस एसयूवी को यहां शोकेस किया है। आइए जानते हैं कैसी होगी ये एसयूवी और कैसे होंगे इसके फीचर्स।

ये भी पढ़ें- कभी वेटर था ये एक्टर आज जीता है राजाओं की जिंदगी और चलाता है ये शानदार कारें

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस एसूयवी में 3.8 लीटर का नेचुरली एस्पीरेटेड वी6 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 295 पीएस की पावर और 355 न्यूटन मीटर का पीक टार्क जनरेट करता है। 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस ये एसयूवी बहुत ज्यादा शानदार है। ये कार माइलेज के साथ-साथ स्पीड में भी काफी ज्यादा जानदारा होगी।

फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो हुंडई की इस एसयूवी में 10.25 इंच टचस्क्रीन, फॉर्वर्ड कोलिजन, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्मार्ट क्रूज, ऑटोमैटिक सीट्स , यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, सेफ एक्जिट16 कप होल्डर्स, ब्लाइंड स्पॉट, लेन गाइडेंस, हाई बीम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। लुक की बात की जाए तो इस एसयूवी में सिग्नेचर कास्केडिंग ग्रिल, सिग्नेचर कंपोसाइट हेडलैंप, शानदार फ्रंट और 20 इंच के एलॉय व्हील दिए गए हैं। आकार की बात की जाए तो लंबाई 4981 एमएम, चौड़ाई 1976 एमएम, ऊंचाई 1750 एमएम और व्हीलबेस 2901 एमएम है। हुंडई पेलिसेड को साउथ कोरिया के उलसन प्लांट में असेंबल किया जाएगा और अगले साल तक बाजार में लॉन्च कर दिया जाएगा।

लॉन्चिंग के बाद इन एसयूवी से होगा मुकाबला
लॉन्च होने के बाद इस एसयूवी का मुकाबला फोर्ड एडेवर से हो सकता है। अगर ये एसयूवी भारत लॉन्च की जाती है तो उसके बाद इस एसयूवी का मुकाबला महिंद्रा अलटोरस और टोयोटा फॉर्च्यूनर से भी हो सकता है।