
Hyundai's most Affordable SUV Bayon to launch this year, Company teases design
नई दिल्ली। हुंडई ने बुधवार को टीज़र इमेज के माध्यम से अपनी नई एसयूवी बेयोन किस तरह दिखेगी, की एक झलक शेयर की है। कम रोशनी वाली तस्वीरों की एक कड़ी में बेयोन एसयूवी और हाई-टेक लुक के साथ इसकी डिजाइन फिलॉसफी के बारे में मुख्य विवरण का पता चलता है।
बेयोन एसयूवी अपनी बेहतरीन स्पोर्टीनेस डिजाइन पहचान हासिल करने वाली नवीनतम हुंडई कार होगी। इस एसयूवी के सामने वाहन के पूरे अगले हिस्से पर फैला एक चौड़ा एयर इनटेक बैंड है और पतले डीआरएलएस इसमें चौड़ाई पेश करते हैं। कार की फ्रंट ग्रिल नीचे की ओर खुलती खुलती है और एक ठोस रुख सामने रखती है। हेडलैंप्स को डीआरएल से अलग किया गया है, जो इस एसयूवी को बिल्कुल शानदार लुक देता है।
बेयोन एसयूवी के पिछले हिस्से में एक पतली रेड लाइन से जुड़ी तीर के आकार की ब्रेक लाइट हैं। साइडों से दूर स्थित, ये लैंप चौड़ाई के विजुअल इंप्रेसन को बढ़ाते हैं, जिससे रियर ग्राफिक और भी बेहतरीन हो जाती है।
हुंडई इस साल अपने बिल्कुल नए एसयूवी मॉडल के साथ आने वाली है। नई कॉम्पैक्ट एसयूवी हुंडई बेयोन का नाम फ्रांस के बेयोन शहर से प्रेरित है। हुंडई ने यह भी घोषणा की है कि नई एसयूवी वर्तमान में बाजार में उपलब्ध सभी हुंडई एसयूवी में सबसे सस्ता मॉडल होगी। हुंडई बेयॉन हुंडई के यूरोपीय क्रॉसओवर लाइनअप में शामिल हो जाएगी और कोना, टक्सन, नेक्सो और सांता फे मॉडल में शामिल हो जाएगी।
चूंकि Hyundai Bayon मुख्य रूप से यूरोप के लिए है, इसलिए कंपनी ने इसका नाम दक्षिण-पश्चिमी फ्रांस में स्थित यूरोपीय शहर Bayonne के नाम पर रखने का फैसला किया। अटलांटिक तट और पाइरेनीज के बीच स्थित, यह शहर नए मॉडल के चरित्र को ध्यान में रखते हुए नौकायन और लंबी पैदल यात्रा जैसी बाहरी गतिविधियों के प्रशंसकों को आकर्षित करता है।
ऐसा लगता नहीं है कि हुंडई भारत के लिए नई बेयॉन एसयूवी पर विचार करेगी। हुंडई ने कभी भी i30 मॉडल को भारत में लाने का फैसला नहीं किया, क्योंकि उसने इसके बहुत सारे खरीदार नहीं देखे थे। यह भी संभावना नहीं लगती है कि बेयोन एसयूवी भारत में आएगी क्योंकि हुंडई पहले से ही इस रेंज के आसपास अन्य सफल कारों को बेच रही है, जिनमें नई i20 और वेन्यू एसयूवी शामिल है। हालांकि, इस बारे में आधिकारिक जानकारी अभी बाहर नहीं आई है।
Updated on:
20 Jan 2021 08:13 pm
Published on:
20 Jan 2021 07:18 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
