7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IAS Tina Dabi जिस गाड़ी की करती है सवारी उसे कंपनी ने आखिर क्यों किया बंद! जानिए कारण

IAS टीना डाबी के पास Toyota Innova Crysta G डीजल वैरिएंट है उसे फिलहाल बंद कर दिया है, आखिर इसके पीछे क्या कारण है आइये जानतें हैं...

2 min read
Google source verification
ias_tina_dabi.jpg

IAS Tina Dabi

Toyota Innova Crysta: जैसलमेर की नई डीएम टीना डाबी आईएएस 2016 की टॉपर हैं और डीएम के तौर पर यह उनकी पहली पोस्टिंग है, खास बात यह है कि हाई पोस्ट पर होने की वजह से उन्हें ऑफिशियल कार भी मिली हुई है। IAS टीना डाबी जिस गाड़ी की सवारी करती है वो है Toyota Innova Crysta G, आपको बता दें कि इस गाड़ी को 6 दिसंबर 2019 को जिला कलेक्टर के नाम पर रजिस्टर कराया गया था। लेकिन, टीना डाबी हाल ही में जैसलमेर की डीएम बनी है इसलिए अब वो इस कार का इस्तेमाल करती हैं। आइए आपको डिटेल में इस कार की साड़ी जानकारी देते हैं और बताते हैं कि क्या ख़ास है टोयोटा की इस कार में…

पावरफुल इंजन के साथ आती है आईएएस टीना डाबी की यह गाड़ी

आईएएस टीना डाबी की ऑफिशियल कार Toyota Innova Crysta में 2393 cc का डीजल इंजन लगा है। जोकि 150 PS की पावर देता है। यह इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन में है। डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4735 mm, चौड़ाई 1830mm और ऊंचाई 1795 mm है, इसका व्हीलबेस 2750 mm है। इस गाड़ी में 55 लीटर की कैपेसिटी वाला फ्यूल टैंक दिया है।


Toyota Innova Crysta G वैरिएंट

IAS टीना डाबी के पास Toyota Innova Crysta G वैरिएंट है उसमें सेफ्टी के लिए एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम के साथ EBD,व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल समेत कई जबरदस्त फीचर्स मिलते हैं। लेकिन अगर आप भी इस गाड़ी को खरीदने का मन बना चुके हैं तो अभी यह मुमकिन नहीं होगा क्योंकि Toyota ने इनोवा क्रिस्टा के डीजल मॉडल की बुकिंग बंद कर दी है। टोयोटा ने बताया है की इनोवा क्रिस्टा डीजल वैरिएंट की हाई डिमांड की वजह से कंपनी ने इसकी बुकिंग लेना बंद कर दिया है। यानी अब आपको इसके लिए थोड़ा और इन्तजार करना पड़ सकता है।