30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत में इन किफायती 7-सीटर गाड़ियों की हुई जमकर बिक्री, टॉप पर रही Maruti की ये कार

हम आपको पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 MPV/SUV के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। इस रिपोर्ट की मदद से आपको यह अंदाज लग जाएगा कि इस समय किस गाड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा है।

2 min read
Google source verification
maruti_suzuki_ertiga.jpg

Best Selling 7 Seater: कार निर्माता कंपनियों ने अपनी बिक्री के नतीजे (October 2022) जारी कर दिए हैं, जिसमें हमें यह पता चलता है कि एक महीने में कंपनी ने कौन सी कार को सबसे ज्याफा बेचा और किसे सबसे कम। हम आपको पिछले महीने सबसे ज्यादा बिकने वाली 5 MPV/SUV के बारे में आपको जानकारी दे रहे हैं। इस रिपोर्ट की मदद से आपको यह अंदाज लग जाएगा कि इस समय किस गाड़ी की डिमांड सबसे ज्यादा है। अगर आप इन दिनों एक गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं यह रिपोर्ट आपके काफी काम आ सकती है।

5. Kia Carens

MPV सेगमेंट में Kia Carens अपनी स्लो स्पीड से आगे बढ़ रही है, यह एक अच्छी फैमिली कार है। लेकिन इस डिजाइन बहुत ज्यादा इम्प्रेस नहीं करता। लेकिन कैबिन स्पेस और डिजाइन बेहतर कहा जा सकता है। पिछले महीने(October 2022) इसकी सिर्फ 5,479 यूनिट्स की ही बिक्री हुई जिससे यह 5th नंबर पर रही है।

4. Mahindra XUV 700

पिछले महीने (October 2022) XUV 700 की कुल 5,815 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,304 यूनिट्स की बिक्री की रहा था। ऐसे में इस बार यह बिक्री के मामले में 4th नंबर पर रही है।

3. Mahindra Scorpio

महिंद्रा स्कार्पियो पिछले महीने तीसरे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। कंपनी ने बीत माह 3,407 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 3,304 यूनिट्स की बिक्री की रहा था।

2. Mahindra bolero

दूसरे नंबर पर महिंद्रा बोलेरो रही है, पिछले महीने इस गाड़ी की 8,772 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 6,275 यूनिट्स की बिक्री की रहा था। यह एक रफ एंड टफ SUV है जोकि छोटे कस्बों और शहरों में खूब पसंद की जाती है।

यह भी पढ़ें: भारत की पहली गियर वाली Electric Bike हुई पेश! फुल चार्ज में चलेगी 150km, जानिए कितनी है कीमत

1. Maruti Ertiga

कॉम्पैक्ट MPV सेगमेंट में मारुति सुजुकी Ertiga एक लम्बे समय से देश में अपनी पकड़ बनाए हुए है। पिछले महीने कंपनी ने इसकी 10,494 यूनिट्स की बिक्री की जबकि बीते साल की समान अवधि में यह आंकड़ा 12,923 यूनिट्स की बिक्री की रहा था। Ertiga के सफल होने के पीछे सबसे बड़ी वजह इसकी दमदार परफॉरमेंस का होना है।