26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इन खूबियों की वजह से देश की सुरक्षा में लगाई जाती है Safari Storme GS800, अब हुई और भी पॉवरफुल

हाल ही में कंपनी ने भारतीय सेना को इसकी 1500वीं यूनिट डिलीवर की।आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ये कार बनी भारतीय सेना की पसंद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Sep 2018, 4:33 PM IST

tata safari

इन खूबियों की वजह से देश की सुरक्षा में लगाई जाती है Safari Storme GS800, अब हुई और भी पॉवरफुल

नई दिल्ली: बात जब देश की सुरक्षा की हो तो उसमें किसी तरह की कोताही नहीं की जा सकती।जवानों और हथियारों के सिवाय एक चीज जो हमारे देश की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है वो है गाड़ियों कई दशकों तक जीप के ऊपर ये जिम्मेदारी थी लेकिन अब टाटा की safari storme ने ये जिम्मेदारी ले ली है। हाल ही में कंपनी ने भारतीय सेना को इसकी 1500वीं यूनिट डिलीवर की।आपको बताते हैं कि आखिर क्यों ये कार बनी भारतीय सेना की पसंद और इसकी कुछ ऐसी बातें जो इसे खास बनाती हैं।

ऐसा करने से अब केवल 100 रुपए में मिल जाएगी रॉयल एनफील्ड की यह बाइक

कंपनी ने इसे भारतीय सेना की जरूरतों के हिसाब से डिजाइन किया है।800 किलोग्राम के भार को सहन करने की क्षमत वाली इस गाड़ी में अल्ट्रा मॉर्डन फीचर्स दिये गए हैं।इसे बनाने के बाद कंपनी इस देश के अलग अलग हिस्सों में भारतीय सेना द्वारा टेस्ट कराने के बाद सेना को सप्लाई करती है।

जाम के जंजाल से मिलेगी मुक्ति, अब भारत के आसमान में उड़ेंगी uber की टैक्सी

सेना को कब किस हालात में गाड़ी का प्रयोग करना पड़ जाये ये कोई नहीं बता सकता है। ये एसयूवी बर्फीली, पहाड़ी या फिर रेगिस्तानी इलाकों में भी आसानी से चलाई जा सकती है, इसे इस प्रकार से तैयार किया गया है कि ये हर मौसम और हालात में आसानी से ड्राइव किया जा सके।

आपको बता दें कि इस suv में 6 जवान एक साथ बैठ सकते हैं।इस एसयूवी में एबीएस एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रिकवरी हुक्स, फौग लैम्प, बकेट सीट, मोबाइल चार्जिंग, एसी, हीटिंग, पॉवर विंडो जैसे आधुनिक फीचर्स का इस्तेमाल किया गया है।

अपग्रेड के साथ हुई और पॉवरफुल-

टाटा सफारी स्टॉर्म जीएस800, पहले वाली सफारी स्टॉर्म पॉवर के मामले में 70 प्रतिशत ज्यादा बेहतर है। इसके अलावा पेलोड के मामले में 60 प्रतिशत और टॉर्क के मामले में 200 प्रतिशत ज्यादा बेहतर है। आपको बता दें कि, भारतीय सेना द्वारा टाटा मोटर्स को कुल 3192 यूनिट का आॅडर मिला था जिसमें कंपनी ने 1300 यूनिट की डीलिवरी कर दी है और बाकि पर कंपनी काम कर रही है।

इंजन-टाटा सफारी स्टॉर्म स्टैंडर्ड वैरिएंट में कंपनी ने 2.2 लीटर की क्षमता का इंजन प्रयोग किया है जो कि एसयूवी को 148 बीएचपी की पॉवर और 320 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। वहीं इसका दूसरा वैरिएंट 153 बीएचपी की पॉवर और 400 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। ये दोनों ही वैरिएंट 5 स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स और 6 स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं।