नई दिल्ली: जैगुआर लैंड रोवर एक बार फिर अपने ग्राहकों को तोहफा देने जा रही है। बता दें कि कंपनी अपनी पॉपुलर XK रेंज को एक बार फिर से वापस लाने जा रही है। किन्ही कारणों से कंपनी ने साल 2014 में इसे बंद कर दिया था। बता दें कि इस कार को ग्राहकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था जिसे देखते हुए कम्पनी ने इस रेंज को वापस लॉन्च करने का मन बना लिया है। बता दें कि यह एक स्पोर्ट्स कार है।